Skip to main content

Posts

महिला सब इंस्पेक्टर का कोरोना से निधन

 *लखनऊ।हज़रतगंज कोतवाली में तैनात महिला सबइंस्पेक्टर फरीदा बेगम का करोना से  निधन।*

दलसिंहसराय स्टेशन में उन्नयित प्रथम श्रेणी महिला एवं पुरूष प्रतीक्षालय तथा सर्कुलेशन एरिया का उद्घाटन

बिहार पटना; - समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के परिसर में उजियारपुर सांसद सह:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के द्वारा दलसिंहसराय स्टेशन में उन्नयित प्रथम श्रेणी महिला एवं पुरूष प्रतीक्षालय तथा सर्कुलेशन एरिया का उद्घाटन किया। रेलवे समस्तीपुर के D R M ने अपने सम्बोधन में दलसिंहसराय, नजीरगंज, उजियारपुर, विद्यापति एवं बछवाड़ा स्टेशन में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण की बात कही।साथ ही उन्होंने यात्री सुविधा के मद में चार करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है जो कि शिघ्र ही पुरा किया जायेगा। बताते चलें किभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दलसिंहसराय के 32 नम्बर गुमटी जो बरसों से आम जनता के लिए जाम लगने के कारण अभिशाप बना हुआ था, जिस पर भाजपा नेता ने बताया कि मैं अथक प्रयास कर केंद्र सरकार से लेकर बिहार सरकार के बीच तक सारी अर्चने दूर करते हुए सरकार केबित्त बिभाग में प्रथम सूची में रखा गया है रेलवे के इंजीनियर एवं पथ निर्माण के इंजीनियर के साथ कार्य को संम्पन्न किया जायेगा। बताते चले कि भजपा अध्यक्ष रेलवे के मंच से उतरकर जनता के समूह में आकर लोगों को बोले मैं 3 मार्च रविवार को 10 बजे दिन...

पिछली सरकारों ने किसानों को सिर्फ लोन दिया, मोदी सरकार ने 'सम्मान निधि' दी: - सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज.  प्रदेश सरकार के प्रवक्ता  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 'किसान सम्मान निधि' योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के किसानों को 'सम्मान निधि' दी जा रही है. इससे पहले सभी सरकारों ने किसानों को सिर्फ लोन दिया और बाद में लोन को माफ़ करने का काम किया है. 'किसान सम्मान निधि' योजना से देश के 12 करोड़ लघु एवं सीमान्त किसान आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों के हित में उठाया गया यह कदम देश के लिए गर्व की बात है.  श्री सिंह ने आज प्रयागराज में कहा कि आदरणीय प्रधानमन्त्री पिछले साढ़े चार सालों से लगातार किसानों व गरीबों के हित में काम कर रहे हैं. यह बात इससे भी प्रमाणित होती है कि मा0 प्रधानमन्त्री जी ने सबसे पहले गरीबों को जन-धन योजना की सौगात दी. इसके बाद गरीबों को प्रधानमन्त्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिए. उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की. इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसा...

समस्तीपुर जिला में दलसिंहसराय के आदर्श केंद्र पर टेंट में परीक्षा देने को विवस है छात्राएं

बिहार पटना :- अनुमंडल मुख्यालय पर चल रही मैट्रिक की परीक्षा का एक ऐसा केंद्र है जो कहने को आदर्श परीक्षा केंद्र है मगर वहाँ छात्राएं टेंट में परीक्षा देने को विवस है।मौसम के बदलते रुख के कारण छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है, मगर वे करे भी तो क्या करे। बताते चलें कि अनुमंडल मुख्यालय पर इस बार की मैट्रिक की परीक्षा के लिये कुल11परीक्षा केंद्र बनाये गये है जहाँ ग्यारह हजार नोउ सौ बेराणवे परीक्षार्थी सम्मलित हो रहे हैं।वही शहर के राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, मगर अदर्स परीक्षा केंद्र के एक ब्लॉक के दूसरी मंजिल पर छात्राएं टेंट में भी परीक्षा देने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि परीक्षा से पूर्व की तैयारी में संसाधन सहित विद्यार्थियों के बैठने आदि की क्षमता आदि का आकलन किया जाता है।मगर फिर भी ऐसी हालत देखने को मिल रही है वही इसको लेकर परीक्षार्थियों के अलावे उनके अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।लेकिन कोई भी खुले तौर से फिलहाल कुछ भी करने को विवस है, वही दूसरी तरफ आज दूसरे दिन की परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हो गए।कार्यपालक द...

छापेमारी के दौरान सैकड़ो शीशी व्हाइटनर ज़ब्त लोगों में हड़कंप

सीतापुर  - छोटी उम्र में ही स्कूली छात्र नशे के आदी हो रहे , ये व्हाइटनर के जरिए अपने को नशे में चूर कर रहे हैं। एक शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने आर्मी ग्रास फॉर्म पर छापेमारी की जहाँ स्कूली छात्र नशा करते मिले। पुलिस को देख कई छात्र भाग गए जबकि एक छात्र पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये सब किशोर थे और ये सीतापुर के नामीगिरानी स्कूल में पढ़ते हैं। पूछताछ में पता चला कि वह एक दुकान से रोजाना व्हाइटनर खरीदते हैं। बाद में आर्मी ग्रास फार्म में बैठकर नशा करते हैं। पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर व्हाइटनर की सैकड़ों शीशी जब्त कर जांच शुरू कर दी है आपको बता दें कि शहर कोतवाली इलाके के महेशपुर चिलवारा निवासी एक व्यक्ति ने सीओ सदर से गुपचुप तरीके से बताया की उसका बेटा व्हाइटनर का नशा करता है। उसके कई साथी व अन्य स्कूलों के बच्चे इस नशे का रोजाना सेवन कर रहे है। स्कूल से वापस आते समय आर्मी ग्रास फॉर्म पर मौजूद रहते हैं। इस पर सीओ सिटी योगेद्र सिंह ने गुरुवार को आर्मी ग्रास फॉर्म पर छापा मारा तो यहां पर कई विद्यार्थी व्हाइटनर के नशे में चूर मिले। लेकिन पुल...

नकली एवं मिलावटी सामान को रोकने के लिए आवश्यकता पड़ी तो कानूनों को और सख्त बनाया जाएगा

नकली एवं मिलावटी सामान को रोकने के लिए आवश्यकता पड़ी तो कानूनों को और सख्त बनाया जाएगा-बृजेश पाठक लखनऊ - आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेमिनार में नकली उत्पाद, मिलावटी सामान, तस्करी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था एवं व्यापार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी एवं जागरूकता पर चर्चा की गई।  आदर्श व्यापार मंडल ने अभियान चलाकर नकली उत्पाद के खिलाफ जंग लड़ने का संकल्प लिया  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में गोमती नगर स्थित ताज होटल में नकली उत्पादों की बिक्री, मिलावटी सामान की बिक्री ,तस्करी के कारण भारत के व्यापार एवं सरकार के राजस्व पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर चर्चा की गई ,सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे, सेमिनार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रसिद्ध उद्योगपतिअमर तुलस्यान ,फिक्की के सलाहकार दीपचंद, स्टेट हेड अमित ,अधिशासी अधिकारी अंशुमाली बाजपाई,आई. जी पी ए सी नीलब्ध चौधरी,एडिशनल  कमिसनर वी के सिंह ,चेयरमैन ग्लोबल टैक्स ...

किसानों का करोड़ों का चूना लगाने वाला बिल्डर रफ्तार

लखनऊ -  जेकेबी बिल्डर्स ने पैसे को दुगना करने का झांसा देकर हजारों किसानों का करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है जिसमें देश के टॉप 3 थाना गुडंबा समेत प्रदेश के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। भारतीय किसान यूनियन की एक महिला नेता को पैसे देकर राजेश सिंह उस किसान यूनियन के गुट में राष्ट्रीय महासचिव तक बन गया था पर किस्मत ने कैसा खेल खेला की विवादित किसान नेता भी राजेश सिंह को नहीं बचा पाई। राजेश सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई पैंतरे खेले पर पुलिस के आगे सारे पैंतरे नाकाम साबित  भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव को भी बदनाम करने के लिए राजेश सिंह एवं महिला किसान नेता ने खूब खेल खेलें और इसमें  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव जो किसानों की लड़ाई लड़ रहे था उसको बदनाम करने के लिए राजेश सिंह ने कई खड़यंत्र रचे पर आज गुडंबा पुलिस ने राजेश सिंह को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि जेकेवी बिल्डर्स के मालिक राजेश सिंह ने हजारों किसानों का करोड़ों रुपए दोगुना करने का झांसा देकर हड़प किया था और ना तो किसान...

भाजपा महानगर महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लखनऊ महानगर इकाई  महानगर अध्यक्ष जया शुक्ला की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक बुलाई गयी। बैठक  को सम्बोधित करते हुये महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया ने कहा कि  महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों को कड़ी मेहनत कर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की भारी मतों से विजयी होने के बाद  सरकारी, योजनाओं का लाभ निरन्तर देती रहेगी और सभी पदाधिकारी बहनें  पार्टी के आगामी चुनाव के पहले सभी कार्यक्रमों की तैयारी में लग जाये।  बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री मधुबाला त्रिपाठी, ऊषा किरण, रमा सिंह,  पुष्पा सिंह, संतोष त्रिपाठी, कंचनलता मौर्या, शोभा राजपूत, साधना, बबिता  सिंह, रीना चैरसिया, और डा. रेखा श्रीवास्तव उपस्थित रही। बैठक का संचालन  महामंत्री नीलम सिंह ने किया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दो दिवसीय दौरे पर

लखनऊ- गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह दो  दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को लखनऊ आ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा  ने बताया कि गृहमंत्री 24 फरवरी को अपरान्ह 02ः40 बजे चैधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेगे। वहां से सायं 05ः00 बजे अपोलो  मेडिक्स सुपर स्पेलिटी हास्पिटल लखनऊ का उद्घाटन समारोह में शामिल  रहेंगे। दिनांक 25 फरवरी को प्रातः 10ः30 बजे जयपुरिया स्कूल पिकरामऊ  कुर्सी रोड लखनऊ के नये कैम्पस का उद्घाटन करेंगे, अपरान्ह 12ः00 बजे  झूलेलाल मैदान निकट गोमती तट पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के  लाभार्थियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपरान्ह 03ः15 बजे पिछड़ा वर्ग  सम्मलेन में शामिल होने गोविन्द बल्लभ पंत स्मृति उपवन (उत्तरयणी मेला  स्थल) निकट खाटू श्याम मंदिर, गोमतीतट लखनऊ पहुचेंगे। सायंकाल 05ः00 बजे  हाई कोर्ट आडोटोरियम गोमतीनगर में अवध बार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृहमंत्री सायं 06ः30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली  के लिये रवाना होंगे।

युवाओं में बढ़ रही व्यापक नशाखोरी की प्रवृत्ति गहन चिन्ता का विषय

लखनऊ - प्रदेश के युवाओं में बढ़ रही व्यापक नशाखोरी की प्रवृत्ति गहन चिन्ता का विषय है स्थिति इतनी विकट हो रही है कि 14 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक इससे अछूते नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के तमाम जिले स्मैक, गांजा, भांग, अफीम जैसे मादक पदार्थों की चपेट में हैं तथा इसकी लत से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश हो या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थो के सप्लायरों की संख्या पूरे प्रदेश में फैलती जा रही है तथा नित नये युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं, प्रभावित शहरी क्षेत्रों के अतिरिक्त ग्रामीण इलाके उदाहरण के तौर पर अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर आदि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में स्मैक आदि की चपेट में आये युवाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस खतरे के प्रति सरकार का ध्यान न देना निश्चित रूप से युवाओं के भविष्य के प्रति संवेदनहीनता दर्शाती है। नशाखोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उ0प्र0 काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र व समाज की संभावना व भविष्य होते हैं, फैल...

जब देश शहीदों के टुकड़े चुन रहा था, तब पीएम कर रहे थे शूटिंग और चाय-नाश्ता-कांग्रेस

नई दिल्ली - पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अब कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन बजकर दस मिनट पर ही हमले की खबर आ गई थी। पांच बजकर 15 मिनट पर कांग्रेस ने भी रिएक्शन दे दिया था। मोदी जी क्या कर रहे थे। मोदी जी की दिनचर्या बता रहा हूं। वह दिन भर पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार कर शूटिंग करवा रहे थे। छह बजकर 45 मिनट तक फिल्म की शूटिंग करते हैं, नौका विहार करते हैं। पीएम राम नगर के गेस्ट हाउस में भी कुछ देर रुके और फिर चले गए। शाम छह बजकर 30 मिनट पर धनगढ़ी गेट पहुंचे और अधिकारियों से दस मिनट तक वार्ता की। छह बजकर 60 मिनट पर उनका काफिल निकला। वहां स्थानीय लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारे लगाए। पीएम ने भी सभी का अभिवादन किया। देश हमारे शहीदों के शरीर के टुकड़े चुन रहा था, पीएम नारे लगवा रहे थे। वह राम नगर के फीडर गेस्ट हाउस रुके और चाय-नाश्ता किए। पूरे देश के चूल्हे बंद थे। गुरुवार को सात बजे चाय-नाश्ते का आनंद ले रहे थे। यह है इस देश के पीएम की असली वास्तविकता। इससे ज्यादा शर्मनाक व्यवहार किसी पीएम का नहीं हो सकत...

एसएसपी लखनऊ के आदेश पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान

लखनऊ- थाना हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित चौराहा पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान डालीबाग चौकी प्रभारी भूटान सिंह,नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह, दीवान अलीमुर्रहमान,का०राहुल, अशोक की मौजूदगी में चल रहा चेकिंग अभियान,डालीबाग चौकी प्रभारी भूटान सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट और डीएल के करीबन बीस चालान किए गए है।

भविष्य में भी समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के साथ चलेगा राष्ट्रीय लोकदल

लखनऊ- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत  चौ धरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भाजपा सरकार की किसान, युवा तथा दलित विरोधी नीतियों के विरोध के लिए प्रभावी विपक्षी एकता के पक्ष में लगातार काम कर रहा है।  सपा-बसपा के साथ गठबंधन करके ही जनता की उम्मीदों के अनुरूप मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सर्वविदित है कि राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का हिस्सा है। राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष   चौ धरी अजित सिंह जी ने पहले ही निर्देशित किया है कि वह इस गठबंधन के लिए जनता के बीच जाकर समर्थन मांगे। हमारा मत साफ है, देश को प्रगतिशील बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल भविष्य में भी समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के साथ चलेगा।

ला मार्टीनियर कॉलेज की फीस में 20 गुना ज्यादा बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है

लखनऊ- ला मार्टीनियर कॉलेज की फीस में 20 गुना ज्यादा बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। शैक्षिक सत्र 2019-20 की प्रस्तावित फीस जारी कर दी गई है। इसमें एडमिशन फीस 2,750 रुपये से बढ़ाकर सीधे 50 हजार रुपये तक करने यानी करीब 20 गुना बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। इसके अलावा नर्सरी के लिए एडमिशन फीस में भी बढ़ोतरी करने की तैयारी है। स्कूल ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। ऐसे में राजधानी लखनऊ के इस साल के सबसे अधिक फीस वृद्धि वाला स्कूल ला मार्टीनियर बन सकता है। शैक्षिक सत्र 2018-19 में इस स्कूल की नर्सरी कक्षा की पंजीकरण की फीस 5 हजार रुपये, एडमिशन फीस 2,750 रुपये, परीक्षा शुल्क 500 रुपये थी। स्कूल प्रशासन से शैक्षिक सत्र 2019-20 में नर्सरी कक्षा में ली जाने वाली नई प्रस्तावित फीस जारी की है। एडमिशन फीस 2,750 रुपये से बढा़कर 50 हजार रुपये और कम्पोजिट एनुअल फीस को 75,530 रुपये से 90,600 रुपये कर दिया गया है। वहीं नए दाखिले पर 45 हजार रुपये कॉशन मनी भी लगाया गया है। एक साल की पढ़ाई पर 83,780 रुपये खर्च ला मार्टीनियर की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए पर एक साल की पढ़ाई के लिए 83,780 फीस लगती थी। वृ...

पांच लाख की रंगदारी मांगने वालों को सीतापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर - सर्राफा व्यापारी स्यामू रस्तोगी के बेटे अनुज रस्तोगी से पांच लाख  की रंगदारी मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो सातिरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया सत्रह फरवरी को अनुज रस्तोगी को इस बात की धमकी मिली थी जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली नगर सीतापुर मे उन्होंने दर्ज कराई पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व अपर पुलिस अधीक्षक दच्छिणी महेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे क्राइम ब्रांच टीम व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से काल दिटेल के आधार से आरोपियो को दबोच कर आरोपी मनीष रस्तोगी पुत्र गिरजा रस्तोगी   निवासी दुर्गा पुरवा थाना कोतवाली नगर सीतापुर व राहुल रस्तोगी पुत्र अजय कुमार निवासी जरवल रोड थाना जरवल जनपद बहराईच को घटना मे प्रयोग किये गये मोबाइल के साथ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट- जगमोहन मिश्रा 

देश के शहीद जवानो की कुर्बानी का हमे चाहिए बदला

लखनऊ - जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में  आदि अंबेडकर विद्यार्थी फाउंडेशन के तत्वाधान में  हजरतगंज में अमित नायब  की अध्यक्षता में कश्मीर में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि हेतु  कैंडल मार्च हजरतगंज से चल कर शहीद पार्क तक निकालते  हुए कहा कि कल पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत को कड़ा जवाब देना होगा। देश आतंकियों को इस जघन्य कृत्य के लिए एक और सुपर सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से देश का काफी उम्मीदे है और उन उम्मीदों को पूरा किया जाना चाहिय। क्रिया के जबाव में प्रतिक्रिया होती है पाक ने आतंकी क्रिया की है भारत को मुँहतोड़ प्रतिक्रिया देनी होगी। पुलवामा आतंकी हमले की पूरा देश निन्दा करता है और हम सब आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आतंकियों को न भूलने वाला सबक सिखायें।     गया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक अमित नायब एवं  नीरज कोतवाल रोहित चौधरी, सुशील वाल्मीकि नितिन नायब, विनोद वाल्मीकि, अमित वाल्मिकन ,विनोद कुमार  , श...

हम तो अन्धे है क्या साहब लोग भी नही देख पाते दिब्यांग देवकी का पंद्रह व्रषो से अधूरा पङा आवास

सीतापुर - भृष्ट नौकर शाही बेलगाम कर्मचारी जिसको चाहे उसे मंजिल तक पहुचा दे जिसको चाहे आधे रास्ते मे छोङ दे, कुछ ऐसा ही मामला सीतापुर के ब्लाक मछरेटा के ग्राम पंचायत मिर्जापुर उत्तरी मे देखने को मिला जहा पर आज पन्द्रह वर्षो से एक दिब्यांग महिला अपने आवास की छत पङने का रास्ता देख रही है  पूछने पर बताया कि जब छत पङने की नौबत आई तो उस प्रधान ने कहा कि अभी दीवार गीली है बाद मे डलवा देगे तब लेकर आज तक  वो महिला जिसे दिखाई भी नही देता आज तक हर रोज सुबह उठकर दीवारो पर यह सोच कर हाथ फेरती कि अब तो दीवारे सूख गई होगी सायद अब हमारेष घर की छत पङ जाऐ फिर वो जोर जोर से दहाङे मारकर रोने लगती कहती हम तो अन्धे है क्या  साहब लोग भी नही देख पाते है।  

दबंगो ने रोड पर दीवार उठाकर बंद किया श्यामलाल के घर का रास्ता

लखनऊ - थाना गोमतीनगर के रामासरे पूर्वा के  खरगापुर का बड़ा मामला दबंगो ने बन्द कर दिया गरीब के घर का रास्ता नहीं है शासन प्रशासन  का डर खरगापुर  में रहने वाले श्यामलाल ने बताया की हम पिछले 12 वर्ष से मकान मकान बनवाकर परिवार सहित निवास करता हूँ।  पड़ोस में खाली पड़े प्लाट के मालिक अफजल ने और पार्टनर लक्षमण सिंह ने पहले तो रोड पर निर्माण कराया फिर मेरे घर का रास्ता बन्द किया जब मैंने इसका विरोध किया तो दबंग प्लाट मालिकों ने मुझे मारने पीटने की धमकी दी।   श्याम लाल का कहना है कि जिलाधिकारी लखनऊ से लगाकर एसडीएम तक को मैंने शिकायत की लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला है अब तो यह आलम है कि में मेरे शिकायत करने के बाद तो आज दबंगो ने मेरे घर के दरवाजे पर दीवार का निर्माण करा दिया है। जहाँ एक तरफ योगी सरकार गरीबो के लिए आए दिन नयी-नयी योजनाए बनाकर गरीबो को आवास रोजगार दिलाने की काफी मशक्क्त में लगे हुए है वही राजधानी के गोमतीनगर के खरगापुर में दबंग पडोशियो ने श्यामलाल के बने हुए मकान के दरवाजे के सामने सड़क पर दीवार उठाकर बंद किया रास्ता फोटो देखकर आप अनुमान लगा...

बंदेमातरम कहने से छात्रों को रोका थाना प्रभारी खैराबाद को नहीं जानकारी छात्रों में आक्रोश

सीतापुर - एक तरफ पूरा देश जहा पुलवामां अटैक मे शहीद हुए वीर जवानो के प्रति स्रद्धाजली अर्पित कर अपनी भावनाऐं व्यक्त कर रहा है वही यूपी  के सीतापुर मे  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधन के द्वारा छात्रो को बंदेमातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने से रोका गया । मामला ये था संस्थान के छात्र कालेज के अदंर मोमबत्ती जलाकर पुलवामा मे सहीद हुए जवानो को स्रद्धाजली अर्पित कर रहे थे और अक्रो  मे बंदेमातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे तभी उन्हे प्रबंधन के द्वारा ऐसा करने से रोका गया इतना ही नही ।छात्रो को धमकाया भी गया उनसे यह कहा गया अगर वह बात नही मानेगे तो  उनका नाम काट दिया जाऐगा  इस मामले मे जब माईनेशन न्युज के द्वारा  एसो खैराबाद बाद से बात की तो उन्होने इस बात को सिरे से नकार दिया बताया यहा ऐसा कुछ भी नही हुआ है छात्र स्रद्धाजली देने के लिए  जा रहे है माईनेशन न्युज के द्वारा सवाल को दोहराया गया और कहा हमारे पास  इसके सबूत है तो कहा हम आपकी बात पर कोई टिप्पणी नही करना चाहते है अब देखना यह है जिला प्रशासन छात्रो के साथ कालेज प्रबं...