लखनऊ -जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में आदि अंबेडकर विद्यार्थी फाउंडेशन के तत्वाधान में हजरतगंज में अमित नायब की अध्यक्षता में कश्मीर में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि हेतु कैंडल मार्च हजरतगंज से चल कर शहीद पार्क तक निकालते हुए कहा कि कल पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत को कड़ा जवाब देना होगा। देश आतंकियों को इस जघन्य कृत्य के लिए एक और सुपर सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से देश का काफी उम्मीदे है और उन उम्मीदों को पूरा किया जाना चाहिय। क्रिया के जबाव में प्रतिक्रिया होती है पाक ने आतंकी क्रिया की है भारत को मुँहतोड़ प्रतिक्रिया देनी होगी। पुलवामा आतंकी हमले की पूरा देश निन्दा करता है और हम सब आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आतंकियों को न भूलने वाला सबक सिखायें। गया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक अमित नायब एवं नीरज कोतवाल रोहित चौधरी, सुशील वाल्मीकि नितिन नायब, विनोद वाल्मीकि, अमित वाल्मिकन ,विनोद कुमार , शिव कुमार,हिमांशू ,सनी ,सोमेर गौतम रामलाल जी उपस्थित रहे।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment