Skip to main content
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए।

सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है।

उन्होंने कहा, अयोध्या की हमेशा उपेक्षा होती रही। उन्होंने कहा, अयोध्या की हमेशा उपेक्षा होती रही। यहां तो ऐसी सरकारें तक आई हैं जिन्होंने परिक्रमा तक को बाधित करने की कोशिश की है। सीएम ने कहा है क‌ि हम ऐसे मार्ग ठीक करवाएंगे, सुविधाएं भी लाएंगे।

*म‌िले कई सौगातें*

*हनुमागढ़ी में योगी*

सीएम ने बताया, मैं सुबह आया हनुमानगढ़ी गया वहां से रामलला के दर्शन करने गया। इसके बाद सरयू के दर्शन भी किए। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि यहां सरयू आरती होनी चाह‌िए, ये प्रस्ताव मुझे बहुत अच्छा। काशी और ‌हरिद्वार की तर्ज पर सरयू माता की आरती और सरयू महोत्सव का कार्यक्रम और राम की पैढ़ी के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। और पूरी मजबूती  के साथ लागू करेंगे।

पूरी कोशिश की जाएगी क‌ि सरयू में गंदे नाले का पानी न जाए। और भी कई विकास की योजनाएं हैं जैसे घाट पर आरती, सरयू महोत्सव का बड़ा आयोजन, राम की पैड़ी की मरम्मत का काम करेंगे, रामघाट के लिए विकास, सड़क और विद्युतीकरण जैसी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

रामकृष्ण परमहंस की समाधि का जीर्णोधार किया जाएगा। राम नवमी पर प्रयास किया था कि 24 घंटे बिजली रहे। अब बिजली देने में कोई भेदभाव नहीं होगा। अयोध्या की सड़कों के ल‌िए 50 करोड़ रुपए द‌िए जाएंगे। रामकथा संग्रहालय में राम कथा के ड‌िज‌िटल प्रसारण का पूरा इंतजाम होगा। पुराने बस स्टैंड पर पार्क‌िंग और यात्र‌ियों की सुव‌िधा के ल‌िए भी काम क‌िए जाएंगे।

रामकृष्ण परमहंस की समाधि का जीर्णोधार किया जाएगा। राम नवमी पर प्रयास किया था कि 24 घंटे बिजली रहे। अब बिजली देने में कोई भेदभाव नहीं होगा। यहां एलईडी लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी।

अयोध्या के विकास के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए खर्च करेंगे। उन्होंने कहा, अयोध्या को पहली बार इतनी सौगातें मिली हैं। इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जाता है। योगी ने कहा क‌ि हम पूरे देश में हर धार्म‌िक स्थल का विकास करेंगे। उन्होंने राम मंदिर की ओर इशारा करते हुए योगी ने कहा, मैं आप लोगों के मन में चल रहे सबसे बड़े सवाल को भी समझ रहा हूं। उन्होंने कहा क‌ि मैं भी चाहता हूं क‌ि दोनों पक्ष बातचीत करके राम मंदिर मसले का हल निकालें।

Comments