Skip to main content

पिछली सरकारों ने किसानों को सिर्फ लोन दिया, मोदी सरकार ने 'सम्मान निधि' दी: - सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 'किसान सम्मान निधि' योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के किसानों को 'सम्मान निधि' दी जा रही है. इससे पहले सभी सरकारों ने किसानों को सिर्फ लोन दिया और बाद में लोन को माफ़ करने का काम किया है. 'किसान सम्मान निधि' योजना से देश के 12 करोड़ लघु एवं सीमान्त किसान आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों के हित में उठाया गया यह कदम देश के लिए गर्व की बात है. 
श्री सिंह ने आज प्रयागराज में कहा कि आदरणीय प्रधानमन्त्री पिछले साढ़े चार सालों से लगातार किसानों व गरीबों के हित में काम कर रहे हैं. यह बात इससे भी प्रमाणित होती है कि मा0 प्रधानमन्त्री जी ने सबसे पहले गरीबों को जन-धन योजना की सौगात दी. इसके बाद गरीबों को प्रधानमन्त्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिए. उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की. इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सॉयल हेल्थ कार्ड (एसएचसी) योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (पीएमकेएसवाई) योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और किसान सम्मान निधि योजना जैसी तमाम योजनाओं को शुरू किया, जिसके परिणाम आज देशवासियों को देखने को मिल रहे हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...