Skip to main content






Comments

  1. *कैबिनेट मंत्री की शपथ के बाद*

    कैबिनेट मंत्री बनने के बाद माननीय बृजेश पाठक जब अपने घर पहुँचे जहाँ पर उनकी पत्नी नम्रता पाठक व परिवार के सदस्यों ने बैंड बाजो के साथ गर्म जोशी से माननीय पाठक जी का पुष्प मालाओ से जोरदार स्वागत किया जहाँ पर उनसे मिलने वालों का एक हुजूम इकठ्ठा था। लोग निरंतर मंत्री जी का माल्यार्पण कर के मिष्ठान खिला रहे थे।कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रबन्ध संपादक माई नेशन न्यूज़ हैदर जैदी ,ब्यूरो हेड जीत नारायण व् संवाददाता सुधीर वर्मा ने भी बृजेश पाठक व् पत्नी नम्रता पाठक को बधाई दी।
    एक सवाल के जवाब में पत्नी नम्रता पाठक ने कहा कि मैं अपने पति को और बुलंदियों पर देखना चाहती हूँ।जनता ने जो जिम्मेदारी हमे दी है। उसमें हम जनता का पूर्ण ध्यान रखेंगे और पत्नी होने के नाते पूर्ण सहयोग अपने पति श्री बृजेश पाठक को दूंगी व् कन्धे से कन्धा मिलाकर देशहित व जनहित में समाज सेवा का कार्य करती रहूंगी।
    रिपोर्टर-सुधीर वर्मा

    ReplyDelete
  2. लखनऊ- योगी का पहला आदेश DGP को - जीत के जश्न में उपद्रव बर्दाश्त नहीं
    डीजीपी से बोले -योगी
    कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं , प्रदेश में अमन चैन न बिगड़े , बिगाड़ने बालो पर हो सख्त कार्यवाही वो किसी भी दल का हो ,

    डीजीपी से बोले -आप निश्चिन्त रहे , मुझे कानून व्यवस्था सही चाहिए
    बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भावी दोनों उप मुख्यमंत्री भी मौजूद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...