पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व एक संगठन "मृतक संघ " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
खबरें राष्ट्र हित की

*कैबिनेट मंत्री की शपथ के बाद*
ReplyDeleteकैबिनेट मंत्री बनने के बाद माननीय बृजेश पाठक जब अपने घर पहुँचे जहाँ पर उनकी पत्नी नम्रता पाठक व परिवार के सदस्यों ने बैंड बाजो के साथ गर्म जोशी से माननीय पाठक जी का पुष्प मालाओ से जोरदार स्वागत किया जहाँ पर उनसे मिलने वालों का एक हुजूम इकठ्ठा था। लोग निरंतर मंत्री जी का माल्यार्पण कर के मिष्ठान खिला रहे थे।कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रबन्ध संपादक माई नेशन न्यूज़ हैदर जैदी ,ब्यूरो हेड जीत नारायण व् संवाददाता सुधीर वर्मा ने भी बृजेश पाठक व् पत्नी नम्रता पाठक को बधाई दी।
एक सवाल के जवाब में पत्नी नम्रता पाठक ने कहा कि मैं अपने पति को और बुलंदियों पर देखना चाहती हूँ।जनता ने जो जिम्मेदारी हमे दी है। उसमें हम जनता का पूर्ण ध्यान रखेंगे और पत्नी होने के नाते पूर्ण सहयोग अपने पति श्री बृजेश पाठक को दूंगी व् कन्धे से कन्धा मिलाकर देशहित व जनहित में समाज सेवा का कार्य करती रहूंगी।
रिपोर्टर-सुधीर वर्मा
लखनऊ- योगी का पहला आदेश DGP को - जीत के जश्न में उपद्रव बर्दाश्त नहीं
ReplyDeleteडीजीपी से बोले -योगी
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं , प्रदेश में अमन चैन न बिगड़े , बिगाड़ने बालो पर हो सख्त कार्यवाही वो किसी भी दल का हो ,
डीजीपी से बोले -आप निश्चिन्त रहे , मुझे कानून व्यवस्था सही चाहिए
बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भावी दोनों उप मुख्यमंत्री भी मौजूद