Skip to main content

नकली एवं मिलावटी सामान को रोकने के लिए आवश्यकता पड़ी तो कानूनों को और सख्त बनाया जाएगा

नकली एवं मिलावटी सामान को रोकने के लिए आवश्यकता पड़ी तो कानूनों को और सख्त बनाया जाएगा-बृजेश पाठक
लखनऊ - आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेमिनार में नकली उत्पाद, मिलावटी सामान, तस्करी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था एवं व्यापार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी एवं जागरूकता पर चर्चा की गई। आदर्श व्यापार मंडल ने अभियान चलाकर नकली उत्पाद के खिलाफ जंग लड़ने का संकल्प लिया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में गोमती नगर स्थित ताज होटल में नकली उत्पादों की बिक्री, मिलावटी सामान की बिक्री ,तस्करी के कारण भारत के व्यापार एवं सरकार के राजस्व पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर चर्चा की गई ,सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे, सेमिनार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रसिद्ध उद्योगपतिअमर तुलस्यान ,फिक्की के सलाहकार दीपचंद, स्टेट हेड अमित ,अधिशासी अधिकारी अंशुमाली बाजपाई,आई. जी पी ए सी नीलब्ध चौधरी,एडिशनल  कमिसनर वी के सिंह ,चेयरमैन ग्लोबल टैक्स पेएर  मसनिष खेमका,फूड विभाग के अधिकारी टीका राम व संपादक अमर उजाला संजय अभिज्ञान, एसोचैम के विजय आचार्य ने भी संबोधित किया ,मंत्री बृजेश पाठक ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा नकली सामान के कारण लोगों के स्वास्थ्य से, भविष्य से खिलवाड़ होता है दूसरी ओर सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान होता है उन्होंने कहा यदि आवश्यकता पड़ी तो नकली उत्पाद,मिलावटी उत्पाद एवं तस्करी को रोकने के लिए और सख्त कानून प्रभावी किए जाएंगे, उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता जनता को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने की है।  
व्यापारी एवं सरकार मिलकर मिलावटी उत्पाद, नकली उत्पाद एवं तस्करी को रोकने का काम करेंगे- संजय गुप्ता
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा आदर्श व्यापार मंडल ने नकली उत्पाद और मिलावटी उत्पाद के विषय को बहुत गंभीरता से लिया है एवं उन्होंने अपने पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया कि नकली उत्पादों से दूर रहेंगे ,व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी सरकार के साथ मिलकर जनता को गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध कराएंगे ,तकनीकी विशेषज्ञों ने सेमिनार में कानून की बारीकियों एवं नकली उत्पाद के कारण और प्रभाव कि आंकड़ों के साथ जानकारी दी कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, महामंत्री शशीकांत शर्मा, अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, सहित बड़ी संख्या मे व्यापारी शामिल रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...