Skip to main content

ला मार्टीनियर कॉलेज की फीस में 20 गुना ज्यादा बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है

लखनऊ- ला मार्टीनियर कॉलेज की फीस में 20 गुना ज्यादा बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। शैक्षिक सत्र 2019-20 की प्रस्तावित फीस जारी कर दी गई है। इसमें एडमिशन फीस 2,750 रुपये से बढ़ाकर सीधे 50 हजार रुपये तक करने यानी करीब 20 गुना बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। इसके अलावा नर्सरी के लिए एडमिशन फीस में भी बढ़ोतरी करने की तैयारी है। स्कूल ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। ऐसे में राजधानी लखनऊ के इस साल के सबसे अधिक फीस वृद्धि वाला स्कूल ला मार्टीनियर बन सकता है।
शैक्षिक सत्र 2018-19 में इस स्कूल की नर्सरी कक्षा की पंजीकरण की फीस 5 हजार रुपये, एडमिशन फीस 2,750 रुपये, परीक्षा शुल्क 500 रुपये थी। स्कूल प्रशासन से शैक्षिक सत्र 2019-20 में नर्सरी कक्षा में ली जाने वाली नई प्रस्तावित फीस जारी की है। एडमिशन फीस 2,750 रुपये से बढा़कर 50 हजार रुपये और कम्पोजिट एनुअल फीस को 75,530 रुपये से 90,600 रुपये कर दिया गया है। वहीं नए दाखिले पर 45 हजार रुपये कॉशन मनी भी लगाया गया है।
एक साल की पढ़ाई पर 83,780 रुपये खर्च
ला मार्टीनियर की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए पर एक साल की पढ़ाई के लिए 83,780 फीस लगती थी। वृद्धि के बाद यह फीस अब 1,46,100 रुपये प्रस्तावित है। अगर इसमें कॉशन मनी जोड़ दिया जाता है, तो यह फीस 1,91,100 तक पहुंच जाएगी।
निजी स्कूल की फीस पर नियंत्रण का फैसला
निजी स्कूल की फीस बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार ने नियंत्रण का फैसला लिया है। निजी स्कूल फीस नियंत्रण कानून तक ले कर आए। इस कानून के तहत नया दाखिला लेने वाले बच्चों को संबोधित स्कूल प्रशासन की अनुकम्पा पर छोड़ा गया है।
अभिभावक हुए परेशान
कानून के मुताबिक नए सत्र में उपभोक्ता मूल्य सूचकांकमें पांच प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर फीस बढ़ाने का नियम लागू किया गया है। नए दाखिले में फीस बढ़ोत्तरी से अभिभावक परेशान हैं। अभिभावक संघ से पीके श्रीवास्तव का कहना है कि नए दाखिले पर बेतहाशा फीस बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके असर अभिभावकों की जेब पर पड़ेगा और उनको कष्ट होगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...