Skip to main content

छापेमारी के दौरान सैकड़ो शीशी व्हाइटनर ज़ब्त लोगों में हड़कंप


सीतापुर  - छोटी उम्र में ही स्कूली छात्र नशे के आदी हो रहे , ये व्हाइटनर के जरिए अपने को नशे में चूर कर रहे हैं। एक शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने आर्मी ग्रास फॉर्म पर छापेमारी की जहाँ स्कूली छात्र नशा करते मिले। पुलिस को देख कई छात्र भाग गए जबकि एक छात्र पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये सब किशोर थे और ये सीतापुर के नामीगिरानी स्कूल में पढ़ते हैं। पूछताछ में पता चला कि वह एक दुकान से रोजाना व्हाइटनर खरीदते हैं। बाद में आर्मी ग्रास फार्म में बैठकर नशा करते हैं। पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर व्हाइटनर की सैकड़ों शीशी जब्त कर जांच शुरू कर दी है
आपको बता दें कि शहर कोतवाली इलाके के महेशपुर चिलवारा निवासी एक व्यक्ति ने सीओ सदर से गुपचुप तरीके से बताया की उसका बेटा व्हाइटनर का नशा करता है। उसके कई साथी व अन्य स्कूलों के बच्चे इस नशे का रोजाना सेवन कर रहे है। स्कूल से वापस आते समय आर्मी ग्रास फॉर्म पर मौजूद रहते हैं। इस पर सीओ सिटी योगेद्र सिंह ने गुरुवार को आर्मी ग्रास फॉर्म पर छापा मारा तो यहां पर कई विद्यार्थी व्हाइटनर के नशे में चूर मिले। लेकिन पुलिस को देखते ही अपनी साइकिल छोड़कर भाग निकले। एक विद्यार्थी पुलिस की पकड़ में आ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले की पोल खुल गई। उसने पुलिस को बताया कि वह शहर की एक दुकान से व्हाइटनर खरीदता है व आर्मी ग्रास फार्म में बैठकर इत्मिनान से उसका नशा करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा तो यहां पर व्हाइटनर की सैकड़ों शीशियां बरामद हुई पुलिस ने इन सभी को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आर्मी ग्रास फॉर्म पर सभी विद्यार्थी ही थे, जिनकी उम्र 18 बरस से कम है। यह सब शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चे हैं। यह स्कूल से वापस आते समय नशा करते थे। उसके बाद यह अपने घर जाते थे। इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...