Skip to main content

Posts

आंध्र प्रदेश में बोले पीएम,'जिन्हें एनटीआर दुष्ट कहते थे, चंद्रबाबू उन्‍हीं की गोद में बैठे

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रैली के दौरान सीएम चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने आंध्र के गरीबों के लिए नई योजनाएं चलाने का वादा किया था लेकिन मोदी की योजनाओं पर ही अपना स्टीकर लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने एनटी रामाराव का नाम लेकर चंद्रबाबू नायडू पर तीखा निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि नायडू ने अपने ससुर (एनटी रामाराव) की पीठ पर छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा, 'क्या मजबूरी है कि वह नामदारों के सामने सर झुकाकर बैठ गए हैं पीएम ने कहा, 'मैं तो हैरान हूं कि आखिर सीएम को हो क्या गया है वो बार-बार मुझे याद दिलाते हैं कि वो मुझसे बहुत सीनियर हैं। मैं कहता हूं कि आप सीनियर हैं इसलिए आपके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। आप सीनियर हैं दल बदलने में, आप सीनियर हैं नए-नए दल से गठबंधन करने में। आप सीनियर हैं खुद के ससुर की पीठ पर छुरा घोंपने में। आप सीनियर हैं एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव हारने में, मैं तो उसमें सीनियर हूं नहीं।'पीएम ने विरोधी पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा, 'जब हम स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर...

आंध्र के मुख्यमंत्री बोले- हमारी बर्बादी देखने आ रहे हैं,दक्षिण के 3 राज्यों में मोदी का दौरा आज

( फ़ाइल फ़ोटो ) नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दक्षिण भारत के तीन राज्यों आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जाएंगे। यहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पिछले साल भाजपा के साथ तेदेपा के गठबंधन तोड़ने के बाद मोदी का आंध्र में यह पहला दौरा है। वे गुंटूर में एक सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया। तीन राज्यों के दौरे में मोदी का पहला पड़ाव आंध्रप्रदेश होगा। यहां वे विशाखापट्टनम में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी क्षमता 13 लाख 30 हजार टन है। इसके अलावा कृष्णा गोदावरी बेसिन में ओएनजीसी की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ''मोदी सरकार की ओर से आंध्र के साथ हुए विश्वासघात का विरोध करें, जिसकी चर्चा पूरे देश में होनी चाहिए। राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रची गई। प्रधानमंत्री 2014 में राज्य के बंटवारे के बाद की बर्बादी देखने के लिए आ रहे हैं।'' इ...

बिहार प्रदेश में गृहमंत्री का जोरदार स्वागत

बिहार प्रदेश - शक्ति केंद सम्मेलन में बिहार से भा. ज. पा.के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राज्य सभा के सदस्य राकेश सिन्हा, मंगल पांडे,समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष सुमिरन सिंह,बेगूसराय के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, खगरिया के जिलाध्यक्ष श्री अब्दुल साह एंव जिले से आए भा ज पा संगठन ने  अपना अपना मंतब्य दिया। राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने बार बार मोदी सरकार का नारा दिया। साथ ही कहा लालटेन अब जेलों में जलेगी।बिहार से लालटेन युग समाप्त हो गया।प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद  के नेतृत्व में बिहार परिवर्तन होगा और बिहार की एक एक सीट पर चुनाव जीतेंगे। गृहमंत्री  राजनाथ सिंह जी नेसरकार की उपलब्धि को गिनाया साथ ही किसानों को छह हजार रुपए सालाना खेती करने के लिए सहयोग की बात बताई,फिर उत्साह पूर्वक बोले चार संसदीय चुनाव क्षेत्र की जनता के उत्साहको जो देख रहा हूँ जो कि इतनी शालीनता से सुन रही है जो हिलने का नाम नहीं ले रही मीडिया बाले भी हिलने का नाम नहीं ले रही है।मैं बिस्वास दिलाता हूँ मैं सरकार बनाऊंगा साथ ही बिहार की 40के 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे। रिपोर्ट -राज कुमार (समस्तीपुर ब...

विख्यात जादूगर वी सम्राट ने अपने जादू के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मथुरा - सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत के आज चौथे दिन बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ज्ञानदीप स्कूल गोवर्धन रोड मथुरा में मेरठ से पधारे विख्यात जादूगर वी सम्राट ने अपने के जादू के माध्यम से बच्चों को जादू दिखाते हुए बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बच्चों ने जादूगर से अपने प्रश्नों के उत्तर भी समझे कि हम किस तरह सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सुरक्षित अपने आप को और दूसरे लोगों को किस तरह रख सकें।  इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप एसपी ट्रैफिक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आज जरूरत है कि हम रोड पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों का भी ख्याल रखें जब भी बच्चे अच्छे नागरिक निकलेंगे । एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार सिंह एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मोहन स्वरूप भाटिया ब्रज यातायात एवं पर्यावरण  जन जागरूकता  समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित धर्मेंद्र शर्मा दिनेश वर्मा आदि प्रमुख...

ठगी और धोखाधड़ी कांग्रेस की रग-रग में बसी है -मोदी

(फ़ाइल फ़ोटो ) नई दिल्ली - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस पर जोरदार हमले किए और कहा कि कांग्रेस सीबीआई जांच से डर क्यों रही है? छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने दो नए फैसले लिएः पहलाः आयुष्मान भारत योजना से छत्तीसगढ़ को अलग किया। दूसराः सीबीआई को राज्य में आने पर रोक लगाई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला किसी भी प्रकार का शुल्क अब बैंकों द्वारा नहीं लिया जाएगा। कांग्रेस को बिचौलियों के बिना की योजनाएं पसंद नहीं है। वो ऐसी योजना लाएंगे जिसमें तुम भी खाओ - मैं भी खाऊं की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि मोदी को गाली देने वाले लोग महागठबंधन के नाम पर महामिलावट में शामिल हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा- कांग्रेस के परिवार के नामदार परिवार के करीब करीब हर सदस्य के विरूद्ध आज अदालतों में मामले चल रहे हैं और हालात ये है कि ज्यादातर सदस्य आज जमानत पर बाहर हैं या अग्रिम जमानत लेकर बाहर हैं। पीएम मोदी ने कहा-हमारी सरकार इस बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर आई है। इससे किसानों को साल मे...

योगी का खुला बजटीय पिटारा

चुनावी बयार से सराबोर आम बजट अशोक सिंह विद्रोही / कर्मवीर त्रिपाठी चुनावी साल में यूपी की योगी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शायराना अंदाज में तीसरा आम बजट 4 लाख 79 हजार 701 करोड 10 लाख रुपए का पेश किया। सीएम योगी ने प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 11.98 फीसद ज्यादा का है। योगी सरकार ने बजट के जरिए जातीय,धार्मिक और अल्पवेतनमान पाने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा बहुओं,मिड डे मील रसोइयों सहित अल्पसंख्यकों और गाय माता को भी साधने की पूरी कोशिश की है। हालांकि भारी-भरकम बजट के लिए रकम की व्यवस्था एक अबूझ पहेली बनी है। बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज भी कसा है। योगी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश का आम बजट 2019-20 गुरुवार को सदन में पेश किया। शायराना अंदाज़ में वित्त मंत्री ने वसीम बरेलवी की "हवा का रुख बदल देने का हौसला भी है ताकत भी, निभाते हैं अगर कोई भी वादा कर लिया हमने" के साथ उन्होंने आय व्यय भाषण की शुरुआत कुम्भ तथा राम, कृष्ण और शिव के जिक्र के...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पैन के साथ आधार जोड़ना जरूरी

नई दिल्ली - INCOME TAX RETURN: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन को आधार नंबर के साथ जोड़ना अनिवार्य है। एके सीकरी और जस्टिस अब्दुल नजीर की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत पहले ही इस मामले में फैसला सुनाते हुए आयकर कानून की धारा 139 ए ए को सही ठहरा चुकी है। शीर्ष अदालत ने श्रेयासेन ओर जयश्री सतपुड़े को वर्ष 2018-19 का आयकर रिटर्न पैन नंबर को आधार से जोड़े बगैर ही दाखिल करने की अनुमति देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील पर यह निर्देश दिया।  पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने इस तथ्य के मद्देनजर यह आदेश दिया था कि मामला शीर्ष अदालत में विचारार्थ लंबित है। इसके बाद, चूंकि शीर्ष अदालत ने इस मामले में पिछले साल 26 सितंबर को फैसला सुना दिया और आयकर कानून की धारा 139 ए ए को बरकरार रखा है। इसलिए पैन नंबर को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। केंद्र की अपील का निपटारा करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कर आकलन वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न शीर्ष अदालत के फैसले के अनुरूप दाखिल करना होगा। क्या था याचिकाकर्ताओं का आरोप याचिकाकर्ताओं ने हाईको...