Skip to main content

आंध्र के मुख्यमंत्री बोले- हमारी बर्बादी देखने आ रहे हैं,दक्षिण के 3 राज्यों में मोदी का दौरा आज

( फ़ाइल फ़ोटो )
नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दक्षिण भारत के तीन राज्यों आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जाएंगे। यहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पिछले साल भाजपा के साथ तेदेपा के गठबंधन तोड़ने के बाद मोदी का आंध्र में यह पहला दौरा है। वे गुंटूर में एक सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
तीन राज्यों के दौरे में मोदी का पहला पड़ाव आंध्रप्रदेश होगा। यहां वे विशाखापट्टनम में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी क्षमता 13 लाख 30 हजार टन है। इसके अलावा कृष्णा गोदावरी बेसिन में ओएनजीसी की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ''मोदी सरकार की ओर से आंध्र के साथ हुए विश्वासघात का विरोध करें, जिसकी चर्चा पूरे देश में होनी चाहिए। राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रची गई। प्रधानमंत्री 2014 में राज्य के बंटवारे के बाद की बर्बादी देखने के लिए आ रहे हैं।'' इससे पहले नायडू ने कहा था कि क्या वे यह देखने आ रहे हैं कि लोग अभी जीवित हैं या नहीं। 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...