मथुरा - सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत के आज चौथे दिन बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ज्ञानदीप स्कूल गोवर्धन रोड मथुरा में मेरठ से पधारे विख्यात जादूगर वी सम्राट ने अपने के जादू के माध्यम से बच्चों को जादू दिखाते हुए बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बच्चों ने जादूगर से अपने प्रश्नों के उत्तर भी समझे कि हम किस तरह सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सुरक्षित अपने आप को और दूसरे लोगों को किस तरह रख सकें।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप एसपी ट्रैफिक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आज जरूरत है कि हम रोड पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों का भी ख्याल रखें जब भी बच्चे अच्छे नागरिक निकलेंगे । एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार सिंह एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मोहन स्वरूप भाटिया ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित धर्मेंद्र शर्मा दिनेश वर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे ।


Comments
Post a Comment