Skip to main content

आंध्र प्रदेश में बोले पीएम,'जिन्हें एनटीआर दुष्ट कहते थे, चंद्रबाबू उन्‍हीं की गोद में बैठे

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रैली के दौरान सीएम चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने आंध्र के गरीबों के लिए नई योजनाएं चलाने का वादा किया था लेकिन मोदी की योजनाओं पर ही अपना स्टीकर लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने एनटी रामाराव का नाम लेकर चंद्रबाबू नायडू पर तीखा निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि नायडू ने अपने ससुर (एनटी रामाराव) की पीठ पर छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा, 'क्या मजबूरी है कि वह नामदारों के सामने सर झुकाकर बैठ गए हैं पीएम ने कहा, 'मैं तो हैरान हूं कि आखिर सीएम को हो क्या गया है वो बार-बार मुझे याद दिलाते हैं कि वो मुझसे बहुत सीनियर हैं। मैं कहता हूं कि आप सीनियर हैं इसलिए आपके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। आप सीनियर हैं दल बदलने में, आप सीनियर हैं नए-नए दल से गठबंधन करने में। आप सीनियर हैं खुद के ससुर की पीठ पर छुरा घोंपने में। आप सीनियर हैं एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव हारने में, मैं तो उसमें सीनियर हूं नहीं।'पीएम ने विरोधी पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा, 'जब हम स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर कहती थीं- गो बैक वापस सीट पर जाकर बैठो। मैं खुश हूं कि टीडीपी ने मुझे कहा है कि गो बैक वापस जाकर दिल्ली में बैठो। आज महामिलावट के जिस क्लब में यहां के सीएम शामिल हुए हैं उसका स्वार्थ सिर्फ अपने राजनीति के दीये को जलाए रखना है। इन पर अब कानून का शिकंजा कस रहा है। आपके चौकीदार ने इनकी नींद हराम कर दी है। पाई-पाई का हिसाब देना पड़ा तो यहां के सीएम को तकलीफ हो रही है।'

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...