Skip to main content

ठगी और धोखाधड़ी कांग्रेस की रग-रग में बसी है -मोदी

(फ़ाइल फ़ोटो )
नई दिल्ली -छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस पर जोरदार हमले किए और कहा कि कांग्रेस सीबीआई जांच से डर क्यों रही है? छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने दो नए फैसले लिएः पहलाः आयुष्मान भारत योजना से छत्तीसगढ़ को अलग किया। दूसराः सीबीआई को राज्य में आने पर रोक लगाई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला किसी भी प्रकार का शुल्क अब बैंकों द्वारा नहीं लिया जाएगा।
कांग्रेस को बिचौलियों के बिना की योजनाएं पसंद नहीं है। वो ऐसी योजना लाएंगे जिसमें तुम भी खाओ - मैं भी खाऊं की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि मोदी को गाली देने वाले लोग महागठबंधन के नाम पर महामिलावट में शामिल हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा- कांग्रेस के परिवार के नामदार परिवार के करीब करीब हर सदस्य के विरूद्ध आज अदालतों में मामले चल रहे हैं और हालात ये है कि ज्यादातर सदस्य आज जमानत पर बाहर हैं या अग्रिम जमानत लेकर बाहर हैं।
पीएम मोदी ने कहा-हमारी सरकार इस बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर आई है। इससे किसानों को साल में 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। कांग्रेस सरकार अभी से अपने भ्रष्टाचार को छुपाने में लगी है। दिल्ली से कांग्रेस को यही संस्कार मिलते हैं। उन्हें अब छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाना है। यहां से बक्से भर–भर के पैसे दिल्ली भेजने हैं।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...