Skip to main content

Posts

जम्मू-दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लूटपाट

          दिल्ली में दुरंतो एक्सप्रेस में लूटपाट, बदमाशों ने यात्रियों का कैश और फोन छीना दिल्ली - बादली इलाके में जम्मू-दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लूटपाट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन बादली में रुकी हुई थी, तभी कुछ हथियारबंद बदमाश एससी कोच में घुस गए और यात्रियों से कैश व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। लूटपाट ट्रेन के B3 और B7 कोच में हुई है। नॉर्दन रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि आरपीएफ को मामले की जानकारी मिली है, इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शताब्दी, राजधानी की ही तरह दुरंतो भी देश की प्रीमियम और सुपरफास्ट ट्रेनों में से एक है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजाम भी किए जाते हैं। इससे पहले 10 जनवरी को नई दिल्ली से बिहार जाने वाली आनंद बिहार-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी लूटपाट की घटना सामने आई थी। बदमाशों न...

निकायों में मकान किराया व प्रतिकर की फाइल बनी फुटबाल

        नगर विकास मंत्री पर भारी वित्त सचिव का फरमान  लखनऊ  - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और जीरो टॉलरेंस के  दावों पर शासन स्तर में बैठे अधिकारी ही पलीता लगाने का काम कर रहे हैं । ताजा मामला नगर विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले निकाय कर्मचारियों के मकान किराया एवं नगर  प्रतिकार  भत्ते  से जुड़ा है। जिस पर वित्त विभाग की सचिव पिछले 6 माह से सरकारी कलमकारी कर आपत्तियों का खेल रच रही हैं। स्थानीय  निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने इस विषय पर आगामी 31 जनवरी से प्रदेश भर में क्रमिक अनशन की चेतावनी भी दी है।   केन्द्र सरकार द्वारा सातवें बेतनमान को लागू करने के बाद प्रदेश कर्मचारियों को मकान किराया और नगर प्रतिकर भत्ता जुलाई 2018 के शासनादेश के जरिए मिल रहा है। जबकि तकरीबन 60,000 से अधिक निकाय कर्मियों को 6 माह से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद वित्त विभाग द्वारा लगाए गए आपत्तियों के पुलिन्दे के अलावा कुछ भी नहीं मिल सका है।  निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र का कहना है कि  सरकार के मंत्र...

सपा-बसपा गठबंधन की काट खोजने लखनऊ पहुंचे जेपी नड्डा,खींचेंगे भाजपा का चुनावी खाका

लखनऊ-यूपी में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं ; वैसे वैसे सियासी पारा गर्माता जा रहा है। ऐसे में सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन ने अन्य पार्टियों में खलबली मचा दी है। इसी गठबंधन की काट खोजने और मिशन 2019 का एजेंडा तय करने यूपी के चुनाव प्रभारी बने जेपी नड्डा बुधवार को लखनऊ पहुंचे। जेपी नड्डा, गोवर्धन झाड़पिया, नरोत्तम मिश्रा और दुष्यंत गौतम बीजेपी की चुनाव तैयारियों को धार देने के लिए लखनऊ में हैं। वह बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक कर गठबंधन को देखते हुए नई रणनीति की तैयार करेंगे। बता दें लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार यह सभी लखनऊ में होंगे। इससे पूर्व यूपी के लिए बनाए गए यह सभी प्रभारी दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन की काट तलाशना शुरू भी कर दिया है। इसे लेकर ही प्रदेश के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ इनकी मंथन बैठक होगी। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि किस तरह से सपा और बसपा की जातीय सियासत को चुनौती दी जाए। दरअसल, सपा और बसपा के गठबंधन के मद्देनजर भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है। उ...

प्रान्तीय रक्षादल राज्य कर्मचारी महासंघ का लखनऊ में जबरदस्त प्रदर्शन

प्रयागराज कुंभ मे पहली बार किन्नर अखाड़ा भी रहेगा

प्रयागराज  -  कुंभ मेले लाखों करोड़ों की संख्या में साधु-संत जुट रहे हैं। जिनमें मान्यता प्राप्त 13 अखाड़े शामिल होते हैं। इस कुंभ की खासियत ये है कि हर बार की तरह इस बार यहां 13 नहीं बल्कि 14 अखाड़े शामिल रहेंगे। इनमें से 7 शैव, 3 वैष्णव व 3 उदासीन (सिक्ख) अखाड़े रहेंगे। पहली बार किन्नर अखाड़ा भी रहेगा। इन सभी अखाड़ों की अपनी-अपनी विशेषता और महत्ता होती है। इनके कानून अलग होते हैं इनकी दिनचर्या और इनके इष्टदेव भी अलग अलग होते हैं। महानिर्वाणी अखाड़ा (शैव) प्रयाग, ओंकारेश्वर, काशी, त्रयंबकेश्वर, कुरुक्षेत्र, उज्जैन और उदयपुर में हैं। जबकि इसका केंद्र हिमाचल प्रदेश में है। ये मुख्यरुप से उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्म चढ़ाने वाले महंत निर्वाणी अखाड़े से ही संबंध रखते हैं। अटल अखाड़ा (शैव) के इष्टदेव भगवान श्रीगणेश कहे जाते हैं। इसका केंद्र भी काशी में है। इनके शस्त्र-भाले को सूर्य प्रकाश के नाम से जाना जाता है। आवाहन अखाड़ा (शैव) की स्थापना सन 1547 में हुई थी, मान्यता है कि यह जूना अखाड़े से जुड़ा हुआ है। इस अखाड़े का केंद्र काशी के दशाश्वमेघ घाट में है। भग...

उड़ीसा के बोलंगीर पहुंचे पीएम मोदी ने परियोजनाओं की शुरुआत की

नई दिल्ली -  उड़ीसा के बोलंगीर पहुंचे पीएम मोदी ने परियोजनाओं की शुरुआत कीइन परियोजनाओं में एक रेलवे लाइन और एक राजमार्ग बाईपास परियोजना भी शामिल है। ओडिशा के झारसुगुडा में प्रधानमंत्री मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) और अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके अलावा वह बलांगीर और बिचुपली के बीच एक नये रेलवे लाइन की भी शुरुआत की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनपुर केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन की आधारशिला रखी। एमएमएलपी का निर्माण सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इससे आयात-निर्यात और घरेलू माल ढुलाई में सहूलियत होगी। यह हावड़ा-मुंबई लाइन पर स्थित है, जो झारसुगुडा रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके आसपास स्टील, सीमेंट, कागज सहित कई महत्पूर्ण उद्योग स्थित हैं और इन उद्योगों को एमएमएलपी से लाभ मिलेगा। 15 किलोमीटर लंबा बलांगीर-बिचुपली नया रेल लाइन तटीय ओडिशा को राज्य के पश्चिमी हिस्से से जोड़ेगा। इससे भुवनेश्वर और पुरी जैसे बड़े शहरों से नयी दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। प्रधानमंत्री ने 813 किलोमीटर लंबे झारसुगुडा- विजयनगर...

हरदोई के बावन कस्बे मे प्रस्तावित चारागाह की 100बीघे की जमीन पर गौशाला हेतु हुआ भूमि पूजन

हरदोई-उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव मे गौशाला के निर्माण हेतु हरदोई की बावन चारागाह की भूमि पर हुआ भूमिपूजन जिसमे छुट्टा जानवर रखने के इंतजाम किये जायेगे क्युकि छुट्टा जानवर से किसान बहुत परेशान है इसी को देखते हुये प्रदेश सरकार का फरमान है कि हर गांव मे गौशाला का निर्माण हो इसी कड़ी मे हरदोई के बावन कस्बे मे चारागाह की 100बीघे की प्रस्तावित भूमि पर गौशाला का निर्माण होना है जिससे किसानो की परेशानी खत्म हो सके और किसानो की फसल नष्ट न हो जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने शासन के मंशानुरूप अधिकारियो को मीटिंग के दौरान गौशाला निर्माण मे कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिये थे गौशाला का निर्माण होने से क्षेत्रीय किसानो का इसका सीधे तौर पर लाभ होगा उनकी फसल छुट्टा जानवरो के चक्कर मे बर्बाद न होगी और आज जो किसान पूरी रात जागकर अपनी फसल को बचा रहा है वह चैन की नींद अपने घरो मे पूरी करेगा और उसकी फसल सुरक्षित रहेगी यही शासन की प्राथमिकता है इस मौके पर सदर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ,जेई संजीव दीक्षित ,प्रधानपति सैयद अनीसुल हसन ,लेखपाल राजकिशोर मिश्रा ,शकूर खां ,शशिकांत वाजपेई ,अलीअहम...