Skip to main content

सपा-बसपा गठबंधन की काट खोजने लखनऊ पहुंचे जेपी नड्डा,खींचेंगे भाजपा का चुनावी खाका

लखनऊ-यूपी में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं ; वैसे वैसे सियासी पारा गर्माता जा रहा है। ऐसे में सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन ने अन्य पार्टियों में खलबली मचा दी है। इसी गठबंधन की काट खोजने और मिशन 2019 का एजेंडा तय करने यूपी के चुनाव प्रभारी बने जेपी नड्डा बुधवार को लखनऊ पहुंचे। जेपी नड्डा, गोवर्धन झाड़पिया, नरोत्तम मिश्रा और दुष्यंत गौतम बीजेपी की चुनाव तैयारियों को धार देने के लिए लखनऊ में हैं। वह बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक कर गठबंधन को देखते हुए नई रणनीति की तैयार करेंगे। बता दें लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार यह सभी लखनऊ में होंगे। इससे पूर्व यूपी के लिए बनाए गए यह सभी प्रभारी दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन की काट तलाशना शुरू भी कर दिया है। इसे लेकर ही प्रदेश के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ इनकी मंथन बैठक होगी। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि किस तरह से सपा और बसपा की जातीय सियासत को चुनौती दी जाए। दरअसल, सपा और बसपा के गठबंधन के मद्देनजर भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है। उत्तर प्रदेश चूंकि न सिर्फ देश का सबसे बड़ा प्रदेश है बल्कि लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें होने के कारण भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भी यूपी से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करना चुनौती है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...