Skip to main content

उड़ीसा के बोलंगीर पहुंचे पीएम मोदी ने परियोजनाओं की शुरुआत की

नई दिल्ली -  उड़ीसा के बोलंगीर पहुंचे पीएम मोदी ने परियोजनाओं की शुरुआत कीइन परियोजनाओं में एक रेलवे लाइन और एक राजमार्ग बाईपास परियोजना भी शामिल है। ओडिशा के झारसुगुडा में प्रधानमंत्री मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) और अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके अलावा वह बलांगीर और बिचुपली के बीच एक नये रेलवे लाइन की भी शुरुआत की गई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनपुर केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन की आधारशिला रखी। एमएमएलपी का निर्माण सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इससे आयात-निर्यात और घरेलू माल ढुलाई में सहूलियत होगी। यह हावड़ा-मुंबई लाइन पर स्थित है, जो झारसुगुडा रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके आसपास स्टील, सीमेंट, कागज सहित कई महत्पूर्ण उद्योग स्थित हैं और इन उद्योगों को एमएमएलपी से लाभ मिलेगा।
15 किलोमीटर लंबा बलांगीर-बिचुपली नया रेल लाइन तटीय ओडिशा को राज्य के पश्चिमी हिस्से से जोड़ेगा। इससे भुवनेश्वर और पुरी जैसे बड़े शहरों से नयी दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। प्रधानमंत्री ने 813 किलोमीटर लंबे झारसुगुडा- विजयनगरम रेलमार्ग और संबलपुर-अंगुल लाइन के विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया। 1085 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं को पूरा किया गया है।


इस अवसर पर पीएम ने उड़ीसावासियों को इन परियोजनाओं के शुभाारंभ के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...