Skip to main content

जम्मू-दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लूटपाट

          दिल्ली में दुरंतो एक्सप्रेस में लूटपाट, बदमाशों ने यात्रियों का कैश और फोन छीना
दिल्ली - बादली इलाके में जम्मू-दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लूटपाट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन बादली में रुकी हुई थी, तभी कुछ हथियारबंद बदमाश एससी कोच में घुस गए और यात्रियों से कैश व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
लूटपाट ट्रेन के B3 और B7 कोच में हुई है। नॉर्दन रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि आरपीएफ को मामले की जानकारी मिली है, इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शताब्दी, राजधानी की ही तरह दुरंतो भी देश की प्रीमियम और सुपरफास्ट ट्रेनों में से एक है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजाम भी किए जाते हैं।
इससे पहले 10 जनवरी को नई दिल्ली से बिहार जाने वाली आनंद बिहार-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी लूटपाट की घटना सामने आई थी। बदमाशों ने बिहार के क्यूल और जमालपुर स्टेशन के बीच धनौरी स्टेशन (लखीसराय) के पास घटना को अंजाम दिया था। ट्रेन में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। साथ ही कुछ यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों ने यात्रियों से करीब 25 लाख रुपए कैश, लैपटॉप, मोबाइल और ज्वैलरी छीन ली थी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...