दिल्ली में दुरंतो एक्सप्रेस में लूटपाट, बदमाशों ने यात्रियों का कैश और फोन छीना दिल्ली - बादली इलाके में जम्मू-दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लूटपाट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन बादली में रुकी हुई थी, तभी कुछ हथियारबंद बदमाश एससी कोच में घुस गए और यात्रियों से कैश व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। लूटपाट ट्रेन के B3 और B7 कोच में हुई है। नॉर्दन रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि आरपीएफ को मामले की जानकारी मिली है, इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शताब्दी, राजधानी की ही तरह दुरंतो भी देश की प्रीमियम और सुपरफास्ट ट्रेनों में से एक है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजाम भी किए जाते हैं। इससे पहले 10 जनवरी को नई दिल्ली से बिहार जाने वाली आनंद बिहार-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी लूटपाट की घटना सामने आई थी। बदमाशों न...
खबरें राष्ट्र हित की