लखनऊ - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि विगत सप्ताह प्रदेश में चारों ओर हुयी ओलावृष्टि से किसानों की फसले तबाह और बर्बाद हो गयी परन्तु केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार ने उन किसानों के लिए आपदा राहत सम्बन्धी कोई भी दिषा निर्देष जिलाधिकारियों को नहीं दिया। आज पुनः पष्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में ओलावृष्टि हुयी परन्तु संवेदनहीन सरकारों पर किसी भी प्रकार की सुगबुगाहट सुनाई नहीं पड रही है।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल किसानों की वोट लेने के समय विभिन्न प्रकार के लाॅलीपाप दिखाना जानती है और बाद में किसान हितैषी होने का ढोंग केवल भाषणों में करती है। भाजपा पर विष्वास करके प्रदेश का किसान विद्युत एवं डीजल मूल्य की बढोत्तरी के फलस्वरूप मंहगी सिचाई का दंश झेलता रहा। खाद की बोरी का वजन कम करके सरकार ने किसानों पर आर्थिक बोझ बढाया, नोटबंदी करके किसानो के साथ साथ आम जनता को लाइन में खडा करके तबाह कर दिया। सैकडों किसानों की बेटियों की शादी समय पर नहीं हो सकी इतना सब होने पर भी केन्द्र और प्रदेशसरकारों पर किसी भी प्रकार की संवेदना नहीं हुयी।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की कि विभिन्न जनपदों का सर्वे कराकर किसानों को अविलम्ब में आपदा राहत प्रदान करे ताकि किसानों का जीवन पटरी पर आ सके अन्यथा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना प्रदर्षन करने के लिए बाध्य होंगे।

Comments
Post a Comment