Skip to main content

अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी राजीव सक्सेना को मिली जमानत

दिल्ली-अगस्‍ता मामले के आरोपी राजीव सक्‍सेना को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राजीव सक्‍सेना को 22 फरवरी तक की अंतरिम जमानत दे दी गई है। राजीव सक्सेना 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं।
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि सक्सेना ने खैतान के साथ साठगांठ कर अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के करार को प्रभावित किया। इसके लिए राजीव ने विभिन्न राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और वायुसेना अधिकारियों को अवैध धन के शोधन के लिए वैश्विक कारपोरेट ढांचा प्रदान किया। प्रवर्तन निदेशालय ने जो आरोपपत्र दाखिल किया है उसमें सक्सेना भी आरोपित किए गए लोगों में शामिल हैं।
बता दें कि राजीव सक्सेना और दीपक तलवार दोनों को दुबई के पुलिस अधिकारियों ने पकड़ा था। दिल्ली लाने के बाद से ही दोनों आरोपी ईडी की कस्टडी में थे। वहीं राजीव सक्सेना की वकील गीता लुथरा ने कहा था कि जिस तरीके से सक्सेना को भारत लाया गया वो गैरकानूनी है। क्योंकि यह तरीका ही गैर-कानूनी है तो रिमांड का अनुरोध स्वचालित रूप से गलत हो जाता है।
तलवार की वापसी भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने विमानन क्षेत्र में यूपीए के तहत विवादास्पद सौदों में अहम रोल निभाया है। उदाहरण के तौर पर विदेशी एयरलाइंस के लिए मंजूरी और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एरोसिटी परियोजना का विकास। एयरपोर्ट पर ड्यूटी-फ्री दुकानों को मिले पुरस्कारों को भी सौदों के हिस्से के रूप में देखा गया था।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...