Skip to main content

आओ सब मिलकर कसम ये खाये, प्रदूषण को धरती से दूर भगाये



लखनऊ- वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु वादा फाउंडेशन  द्वारा चलाये जा रहें "जीवन बचाओ जन-जागरूकता अभियान" के तहत आज लखनऊ के उदयगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को प्रदूषण फैलने के प्रमुख वजह जैसे- निर्माण स्थल पर नियमों का पालन न होना, पेड़ो का युद्ध स्तर पर कटान बृक्षा रोपण की कमी कूड़ा जलानालकड़ी और कोयले पर खाना पकान, डीजल-पेट्रोल आधारित परिवहनकोयला आधारित उद्योग, जाम की समस्या पॉलीथिन का प्रयोग गंदगी शहर की ओर लोगों का पलायन इत्यादि के बारे में बताया!
शायरा, तलब सहित स्कूल के सभी बच्चों ने अपने हाथों में वायु प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगो को सचेत करने हेतु प्ले कार्ड लिए सामूहिक शपथ लेते हुए नारा लगाया “आओ सब मिलकर कसम ये खाये, प्रदूषण को धरती से दूर भगाये”
वायु प्रदूषण के कारणो तथा उसके दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए एचआरएमएफ के अमित ने बच्चों को बताया की स्वच्छ हवा पाना हम सबका अधिकार हैं, ठीक वैसे ही प्रदूषण को रोकने के लिए सिर्फ सरकार का ही नहीं बल्कि सरकार के साथ-साथ हम सबकी भी ज़िम्मेदारी है की वायु प्रदूषण को रोकने हेतु अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करे तथा ना तो खुद प्रदूषण फैलाये बल्कि अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसे भी समझाये! जिससे हम सभी को सास लेने के लिए प्रदूषण मुक्त शुद्ध हवा मिला सकें!
विद्यालय की शिक्षिका वर्षा मिश्रा ने कहा की आज भारत में प्रदूषण एक बहुत बढ़ी समस्या हैं लेकिन अभी हमारे समाज में वायु प्रदूषण से होने वाली परेशानियों के बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम ही नहीं हैं! हम तो चाहते हैं की सरकार प्राइमरी स्तर से लेकर सभी शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण विषय को अनिवार्य रूप से शामिल करनी चाहिए ताकि लोग प्रदूषण से होने वाले नुकसान को जाने और पर्यावरण की सुरक्षा करें!
वादा फाउंडेशन की माधुरी ने कहा की आज दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में अकेले भारत के 15 शहर शामिल किए गये हैं जिसमें हमारा लखनऊ भी शामिल हैं! आज वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरों से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहें हैं जिसका नतीजा ये हैं की भारत मे हर साल लाखों बच्चों की मौत हो रही है!

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...