Skip to main content

बीजेपी को स्वाइन फ्लू सपा-बसपा में उदासी

                                     अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी की कलम से 
 लखनऊ - चुनावी मौसम में बीजेपी को स्वाइन फ्लू ने जकड़ लिया है, तो सीटों के बंटवारे की घोषणा के बावजूद सपा-बसपा में उदासी का दौर जारी है। सियासी दबाव के चलते सपा बसपा ने आनन-फानन में गठबंधन का ऐलान किया । बुआ- भतीजे के बीच बने इस रिश्ते को एक सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक सीटों की घोषणा नहीं हो सकी है। जिसकी वजह दोनों ही दलों के भीतर कुछ सीटों को लेकर मारामारी का होना है । सूबे की 80 में से तकरीबन 15 से 20 लोकसभा क्षेत्रों पर दोनों ही दल अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ मुख्तार अंसारी ,अतीक अहमद, धनंजय सिंह समेत कयी सियासी दिग्गजों ने चुनावी परिक्रमा शुरू कर दी है तो वहीं पश्चिम यूपी में रालोद  को बंधन में शामिल करने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते हाथीऔर साइकिल के सीटों का ऐलान नहीं हो पा रहा है।

 दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी के दौरान ही आनन-फानन में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले 12 जनवरी को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया था। गठबंधन के आधार पर दोनों ही दलों के हिस्से में 38-38 सीटों के बंटवारे की बात कही गयी। बाकी बची 4 सीटों में से अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस घराने के लिए छोड़ा गया। इस घोषणा के पीछे सपा बसपा की सोची समझी रणनीति भाजपा के केंद्रीय कार्यकारिणी पर प्रेशर पॉलिटिक्स बनाने मीडिया हाईप के चलते दोनों ही दल कहीं ना कहीं अपनी रणनीति में कामयाब होते भी दिखे। सीटों के बंटवारे में जल्दबाजी के चलते रालोद जैसे प्रमुख दल को भी मायूसी ही हाथ लगी। जबकि सपा बसपा पश्चिमी यूपी में रालोद के समीकरणों से बखूबी वाकिफ हैं। यही वजह रही कि रालोद नेता जयंत चौधरी ने लखनऊ से दूरी बनायी और सपा मुखिया अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकात कर दिल के रिश्ते वाला बयान दिया।

 हाथी साइकिल गठबंधन के बुनियाद पर अगर नजर डाली जाए तो सीबीआई और ईडी के दबाव वाली कहानी से ज्यादा दम चाचा शिवपाल यादव के द्वारा सपा को दिए गए राजनीतिक डेन्ट और बीजेपी के आरक्षण कार्ड में नजर आता है । कभी मुस्लिम- यादव गठजोड़ से यूपी की सियासत में" माई "के समीकरण द्वारा सत्ता की विरासत चलाने वाले मुलायम सिंह यादव राजनीतिक हासिये पर चले गए हैं। मुलायम की राजनीति में शिवपाल सिंह यादव का अहम स्थान रहा है। जिसका जिक्र मुलायम और शिवपाल अक्सर करके भी रहते हैं ।तकनीकी तौर पर सपा में रहते हुए भी अपनी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने जमीनी तौर पर सपा को अंदरूनी नुकसान पहुंचाया है।

 पार्टी के कई दिग्गज आज कल  चाचा शिवपाल के आंगन की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसी के चलते चाह कर भी अखिलेश यादव चाचा शिवपाल को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखा पाते पा रहे । कुछ ऐसे ही उलझनो में बसपा सुप्रीमो मायावती भी हैं। भाजपा द्वारा पहले यससी-एसटी एक्ट और फिर सवर्णों को 10  फ़ीसदी आरक्षण देने वाले तुरूप के इक्के ने बसपा के लिए दुश्वारियां खड़ी कर दी है। दलित- ब्राह्मण गठजोड़ के सफल प्रयोग के बूते बसपा ने प्रदेश में अपना जनाधार बढाया और साल 2007 में सत्ता भी हासिल की ।अब भाजपा के आरक्षण का अलाप के चलते हाथी को चिंता सताने लगी है। इन्हीं वजहों से सपा बसपा को एक दूसरे के सहारे की जरूरत पड़ी और गठबंधन का ऐलान हुआ।

 दोनों ही दलों के हिस्से में आयी 38-38 सीटों के खुलासे में यही से मुश्किलें भी पैदा हुयी। सूत्रों की मानें तो लोकसभा की 15 से 20 सीटों को लेकर दोनों ही दलों में पेंच फसा है। जिसकी वजह इन सीटों पर दोनों ही दलों की दावेदारी का होना है।

 बात अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश की करें तो जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, इलाहाबाद, गाजीपुर जैसे सीटों पर सपा बसपा दोनों के ही प्रभावशाली नेता अपनी-अपनी  दावेदारी जता रहे हैं। इसी तरह बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी के कुछ सीटों पर भी दोनों दलों में खींचतान जारी है। पश्चिम यूपी में गठबंधन रालोद को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उप चुनाव के दौरान रालोद ने कैराना की सीट पर सपा बसपा के सहयोग से जीत दर्ज कराई थी। गठबंधन अगर रालोद को पश्चिम यूपी में सम्मानजनक सीटें नहीं देता है तो ऐसे में रालोद के सामने सभी विकल्प खुले होंगे । जिसका नुकसान बुआ भतीजे के ताजा रिश्तो को उठाना पड़ेगा। इन्हीं उलझनो के चलते माया -अखिलेश सीटों की घोषणा करने से बच रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्तार घराना, अतीक अहमद, धनंजय सिंह, राजा कीर्तिवर्धन सिंह और रिजवान जहीर जैसे सियासी दिग्गज बसपा सपा के ही पाले से आते हैं ।इनकी सीटों को लेकर गठबंधन में पेच ज्यादा फसा है। स्थानीय स्तर पर चुनावों को प्रभावित करने में माहिर ये सियासी  दिग्गज  चुनावी ऊंट को किसी भी करवट बैठा सकते हैं। इसका अंदाजा सपा बसपा को बखूबी है।

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
भारतीय सैनिकों पर हमला बरदाश्त नहीं करेगा चतुर्थ स्तम्भ : लखनऊ मीडिया सुकमा शहीदों की याद और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये पत्रकारों ने निकाला शांति और कैंडल मार्च  अशोक सिंह लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में एक अनोखा अन्दाज और रोष देखने में आया जब लखनऊ के मीडियाकर्मियों ने एक जुट हो कर भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध करते हुए सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । रोज दुनिया भर के प्रदर्शनों और मार्चों को कवर करने वाले पत्रकार स्वयं प्रदर्शन का हिस्सा बन गये । विभिन्न पत्रकार संघों, लखनऊ मीडिया के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज तथा उम्मीद संस्था ने भी प्रदर्शन में भाग लिया । छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने और कश्मीर में आये दिनों भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमलों के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने शुक्रवार को शांति तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया । राजधानी के प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और नक्सली हमलों की निन्दा पर प्रस्ताव पारित किया । प्रेस क्लब से हाथों मे...