लखनऊ -भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर का कार्यक्रम विजय लक्ष्य 2019 अलीगंज के पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष टिंकू सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन का कार्यक्रम अलीगंज के पंचायत भवन में एल0ई0डी स्क्रीन पर लाईव देखा गया, जिसमें महानगर के पदाधिकारीगढ़ व व्यापारीगढ़ व समाज के प्रभुत्वजनों का काफी संख्या में भागीदारी रही। इस कार्यक्रम को युवा वर्ग में काफी उत्साह रहा। विजय लक्ष्य 2019, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन ने युवाओं का आवाहन करते हुये लक्ष्य हमारा मोदी दुबारा का नारा दिया। मोदी जी को दुबारा 2019 में मोदी जी के दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का अग्रह किया। केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे, मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में उन्होंने बताया जनधन योजन, आयुष्मान भारत योजना, अटल बिहारी पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री महिला शक्ति केन्द्र आदि सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में आशुतोश राय, विशाल सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, अमित चैहान, दीपक सिंह, गौरव श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, संजय शुक्ला, मनीष शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, श्रृद्धा श्रीवास्तव, शुभम कश्यप, कुमार आशीष, खुर्शीद आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment