Skip to main content

अटल की शियासत विरासत का साक्षी रहा बलरामपुर

                                           अंबरीश तिवारी की कलम से 
बलरामपुर-  बलरामपुर वासियों का  पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल.बिहारी वाजपेयी के लिये एकतरफ़ा प्यार आज भी कम नही हुआ है। बलरामपुर ही.वह.लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हुआ करता था जिसनें वाजपेयी को लोकसभा की चोखट पहली बार दिखाई थी ।उनके जीवन काल में ही परिसीमन मे बलरामपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया क्योंकि अब नया क्षेत्र श्रावस्ती लोक सभा क्षेत्र बना दिया गया।                                  बताते हैं कि जब परिसीमन शुरू हुआ था तो उस समय केन्द्र में भाजपा सरकार थी । यह.भी कहा जाता है कि नाम परिवर्तन और नये क्षेत्रों को लेकर नया क्षेत्र बनाया जा रहा है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने उस समय कोई आपत्ति ही नहीं दर्ज कराई । यदि आपत्ति दर्ज कराई गई होती तो बलरामपुर क्षेत्र ही बना रह जाता।बहरहाल अब लकीर पीटने का कोई फायदा नहीं। लेकिन अब अनेक सामाजिक संगठनों व बुद्धि जीवियों मे वाजपेयी जी की याद में उनके जन्मदिवस के अवसर पर एकबार फिर बलरामपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम बहाल करने की मांग जोर शोर से उठाया है। जहाँ यह तर्क दिया जाता है कि वाजपेयी को जब लखनऊ व एक दूसरे क्षेत्र ने उन्हें लोकसभा में भेजने से इंकार कर दिया तो 1957मे पहली बार लोकसभा मे उन्हें भेजा था। वहीं. दूसरा तर्क यह भी दिया जाता है कि वाजपेयी जी पर यदि भविष्य की पीढियां तलाश करना चाहेंगी तो पता नहीं पा सकेंगी कि वह किस बलरामपुर से चुनाव लड कर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।वैसे जानकारों का कहना है कि सरकार के हाथ मे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलना नही होता । वैसे वाजपेयी के जन्म दिवस पर लोगों ने तमाम उम्मीद लगा.रखी थीं।जिसमें खास तौर पर मेडिकल कालेज का श्री वाजपेयी के नाम का उदघाटन भी शामिल था वह भी टांय टांय फगस हो गया।
                   ठेठ बलरामपुरी मे कहें तो रोवत रहेन पूतेक होय गा भतारेक

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...