गुजरात - गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों को गिनती जारी है। जसदन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के कुंवरजी बावलिया की कांग्रेस के अवसर नाकिया के खिलाफ जीत तय मानी जा रही है। वहीं कोलेबारी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। दोनों जगहों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। तीन हिन्दीभाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हालिया संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद इस उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई हैं।
गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा सीट पर 20 दिसबंहर को मतदान की प्रक्रिया कराई गई थी। जसदण में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बीजेपी ने इस उपचुनाव में कोली समुदाय में प्रभावशाली पकड़ रखने वाले और राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कुंवरजी बावलिया को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने यह अवसर नाकिया को मौका दिया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी कुंवरजी बावलिया आगे चल रहे हैं। 16वें राउंड की गिनती तक कुवंरजी बावलिया को 76926 तो वहीं कांग्रेस को 60565 वोट मिले।

Comments
Post a Comment