Skip to main content

शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर रासुका लगाकर जेल भेजने की माँग



              सहाबा एकशन कमेटी ने किया उनके बयान का विरोध
लखनऊ - शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा हाल ही में बाबरी मस्जिद व सहाबा(मोहम्मद साहब के प्रत्यक्ष अनुयायी) के बारे में दिये गये आपत्ति जनक बयान के विरोध में सहाबा एकशन कमेटी ने एक धरने का आयोजन किया जिसका नेतृत्व सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद फारूकी ने किया धरने में भारी संख्या में कमेटी के कार्यकर्ताओं व जन सामान्य ने भाग लिया लोगों में वसीम रिजवी द्वारा दिये गये बयान पर भारी रोष था। लोगो ने वसीम रिजवी के विरोध में जमकर नारे बाजी की व उसपर रासुका लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की। धरने को सम्बोधित करते हुए सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद फारूकी ने कहा कि शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा हाल ही में बाबरी मस्जिद व सहाबा(मोहम्मद साहब के प्रत्यक्ष अनुयायी) के बारे में दिये गया बयान अत्यन्त आपत्ति जनक है बयान से सभी लोगो विशेषकर सुन्नी मुसलमानों में भारी रोष है उन्होने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए वसीम रिजवी द्वारा दिया गया बयान से सुन्नी मुसलमानो में ही नहीं समाज के हर वर्ग में रोष व्याप्त है।
 उनके बयान से न केवल लखनऊ शहर बल्कि पूरे देश का साम्प्रदायिक माहौल खराब हुआ है उन्होने अपने बयान से जानबूझकर देश के शान्ति पूर्वक माहौल को खराब करने की कोशिश की है वसीम रिजवी ने अपने बयान से समाज के सभी वर्गों को दुखी किया है और उनका बयान समाज को बाटने वाला है उनके बयान से शिया सुन्नी सौहार्द को नुकसान पहुँचा है जिससे मुसलमान अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। वे आये दिन इस तरह के इस तरह के बयानो से माहौल खराब करते रहते हैं। वसीम रिजवी जैसे आदमी को शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हे तत्काल उनके पद से हटाकर उनपर रासुका लगाकर उनको जेल भेजा जाय। इस अवसर पर शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला फूँक कर लोगो ने उनके विरूद्ध रोष व्यक्त किया और उनपर रासुका लगाकर जेल भेजने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...