Skip to main content

भरत चरित कथा सुनकर मुग्ध हुये श्रोता


लखनऊ- मानस अमृत सेवा संस्थान की ओर से नजीरगंज डालीगंज में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन शनिवार को आचार्य जितेंद्री जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है हम सबके पालन कर्ता है। श्रीराम ऐसे हैं जिनसे काल भी डरता है। श्रीमद् भागवत कथा में वेद व्यास जी ने लिखा है कि सब कुछ राम के वश में ही है बाकी किसी के वश में नही है। अगर यह बात हम समझ जाये तो भक्ति अपने आप होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रीराम में हमारी अखण्ड भक्ति होनी चाहिए। राम हम सबके आश्रय है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ही एक मात्र शरण है हम सबके रक्षक हैं। हमारे ठाकुर की यह विशेषता है वह सबको अपना लेते हैं। चाहे वह गरीब हो चाहे अमीर, चाहे भगवान को मानता हो चाहे न मानता हो, चाहे दुःखी हो या सुखी सबको मेरे भगवान पे्रम करते हैं। यह तो इंसान की मूर्खता ही है कि भगवान उसे अपनाते है लेकिन वह स्वयं भगवान से दूर भागता है। 
भरत चरित्र की व्याख्या करते हुये आचार्य ने कहा कि चित्रकूट में जब श्री भरत जी श्रीराम को मनाने के लिए पहुंचे तो राम ने कहा कि आज भरत तुझसे मुझे ईश्र्या हो गयी है। अभी तक मेरे मन में अभिमान था कि जितना स्नेह गुरु मुझसे करते हैं उतना किसी से नही। लेकिन आज गुरु का भरत के प्रति प्रेम देखकर लगता है उतना मुझसे नही। गुरु का भरत के प्रति प्रेम देखकर राम गदगद हो गये। गुरु का भरत के प्रति प्रेम  की व्याख्या करते हुये कहा कि गुरु वशिष्ठ जी राम से कहते हैं कि राम मेरी बुद्धि भरत के प्रेम में हो गई है, मै तो हार गया। उन्होंने कहा कि भरत जी सबके प्राण प्रिय हो गये। यदि राज्य ले लेते तो आज वो भरत नही होते। उन्होंने कहा कि जिसने जीवन में सत्संग गुरु कृपा प्राप्त की वह ह्दय के भीतर को देख सकता है। भरत जी ने गुरु कृपा प्राप्ति कि है। संसारी लोग इसे नही जान सकते। इसे सिर्फ साधक ही जान सकता है। उन्होंने कहा कि भरत को राज्य देने के लिए गुरु ने यहां तक कह दिया कि तुम्हे राज्य मिलने से तुम्हारे पिता स्वर्ग में भी प्रसन्न होंगे, सीता राम भी प्रसन्न हो जायेंगे, साक्षात भगवान और गुरु माता सभी चाहते हैं। लेकिन भरत जी ने राज्य को ठुकरा दिया। जिसको नही लेना तो नही लेना। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब लेता है तो लेने की कामना छिपी रहती है। कथा में अरुण शंकर शुक्ला ‘अन्ना’, कंचन शुक्ला, जगदीश अग्रवाल, किशन सिंह, डा0 बी0एन सिंह, डा0 अमित नागर आदि लोग मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...