Skip to main content

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

                                  (अभिजीत यादव उर्फ विवेक) फाइल फ़ोटो 
लखनऊ - राजधानी के हजरतगंज स्थित विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई  जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी।  जिसमें बताया जा रहा है की अभिजीत उर्फ विवेक की संदिग्ध परिस्तिथियों में दारुल शिफ़ा के कमरे में मौत हो गई है।  वहीँ अगर परिवार की मानें तो सीने में दर्द उठने के बाद ही हुई मौत और उस समय माँ और भाई कमरे में मौजूद थे पूरा मामला हजरतगंज के दारुल शिफ़ा के B ब्लॉक कमरा नंबर 137 का है जहां संदिग्ध परिस्थियों में अभिजीत उर्फ़ विवेक की मौत हो गई।  
 फिलहाल विवेक की मौत के समय मां और भाई भी कमरे में मौजूद थे।  साथ ही परिवार ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है, वही बताया जा रहा है की विवेक की मौत के बाद परिवार के लोगो का आना शुरू हो गया है।  अभिजीत बी ब्लॉक में रहते थे ,वही सूचना के बाद हजरतगंज पुलिस के साथ-साथ लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे, हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार जन ने बताया कि रात में सीने में अचानक दर्द की शिकायत हुई थी और रात में यह सो गए थे सुबह जब देखा गया तो मृत पाया गया है।  अग्रिम कार्रवाई के लिए ले गए हैं जब मीडिया ने उनसे पूछा कौन सी अग्रिम कार्रवाई तो उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई जिसकी वजह से कोई पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।   अगर किसी भी प्रकार की शिकायत होती है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ,वही आपको बता दे की मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से तत्काल अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया गया,मौके पर पहुँचे एसएसपी लखनऊ के पास मीडिया के सवालो के जवाब न होने के कारण कतराते नजर आये थे। मिडिया में मामला बढ़ता देख एसएसपी लखनऊ आये हरक़त में शव को रोक एसएसपी लखनऊ ने दिया पोस्टमार्डम कराने का आदेश 

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...