Skip to main content

स्वच्छता बने संस्कृति और संस्कार -स्वामी चिदानन्द सरस्वती

शिया समुदाय के काबिल-ए-एहतराम मौलाना कल्बे सादिक जी और स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की हुई भेंटवार्ता
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने शिया पी जी काॅलेज का भ्रमण किया साथ ही सम्पन्न किया समसरता एवं सद्भाव का प्रतीक वृक्षारोपण कार्यक्रम
शिक्षा के साथ स्वच्छता का पाठ भी है अनिवार्य

स्वच्छता और समभाव के राजदूत है हमारे स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी-
मौलाना कल्बे सादिक
लखनऊ - परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज और शिया पी जी काॅलेज, लखनऊ का भ्रमण किया और वहां के प्रोफेसर और हजारों की संख्या मंे उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुये स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग हेतु पे्ररित किया तथा शिया पी जी काॅलेज परिसर में वृक्षारोपण किया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मौलाना कल्बे सादिक साहब भारत ही नहीं बल्कि पूरे शिया जगत में सम्मान के पात्र है, इस समय मौलाना साहब का स्वस्थ ठीक नहीं था लेकिन उनका मन, दिल और दिमाग अभी भी भारत की एकता, अमन और भारत को चमन बनाये रखने के लिये ही क्रियाशील है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने स्वच्छ भारत मिशन को स्कूल, काॅलेजों के छात्रों और जन समुदाय का अभिन्न अंग बनाने की बात पर जोर देते हुये कहा कि हमारे देश में पर्व, त्योहारों एवं उत्सव के अवसरों पर घरों और दुकानों की तो साफ-सफाई की जाती है परन्तु वहां से निकला सारा कचरा गलियांे में डाल दिया जाता है। हमें यही सोच को बदलना है। हर व्यक्ति को अपने सामने और आस-पास की गलियों की जिम्मेदारी लेनी होगी। हमंे अपने घर और गलियों से बाहर निकल कर अपने गांवों; शहरों और पूरे देश की स्वच्छता के लिये आगे आना होगा। स्वामी जी ने कहा कि अपने घर से हमें थोड़ा आगे के बारे में सोचना होगा, थोड़ा आगे बढ़ना होगा ताकि स्वच्छता एक संस्कृति और संस्कार बने।
शिया पी जी काॅलेज के प्राचार्य श्री शमशेर जी ने काॅलेज के विषय में जानकारी देते हुये कहा कि यह काॅलेज विश्वविद्यालय बनने के मापदंड़ों पर आधारित है सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। स्वामी जी ने कहा कि यहां पर छात्रों का ज्ञानवर्द्धन  कराने के ही बिना किसी भेदभाव के सभी समुदायों के बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यह काॅलेज धर्मनिरपेक्षता के साथ देश भक्ति की शिक्षा और संस्कारों भी अपने छात्रों को प्रदान करता है। स्वामी जी महाराज ने कहा कि शिया काॅलेज के इन हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं की फौज को एक नई दिशा प्रदान की जा सकती है। छात्रों में स्वच्छता के संस्कारांे का रोपण करने के लिये शार्ट फिल्म, प्रेरक उद्बोधन और दृष्टांतों के माध्यम से उनके विचारों में, सोच में परिवर्तन लाया जा सकता है।
 बच्चों मंे स्वच्छता के संस्कारांे को विकसित करने को लेकर इरान की घटना का जिक्र करते हुये मौलाना कल्बे सादिक जी ने कहा कि इरान के शहरों में मोहल्लों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी वहां के लोगों की ही होती है। अपने मोहल्लो को स्वच्छ रखना उस मोहल्ले के लोगों की ही जिम्मेदारी है अब वहां की हर सड़के और परिसर चमकते रहते है। जब स्वतः ही स्वच्छता के संस्कार विकसित हो जाते है तो जिम्मेदारी का अहसास भी होने लगता है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने शिया पी जी काॅलेज के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एव पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया। स्वामी जी महाराज ने काॅलेज प्रबंधन से वादा किया की यहां के लगभग 20,000 छात्रों और दूसरी शाखा की 6000 छात्राओं के साथ स्वच्छता, समरसता और सद्भाव का विशाल कार्यक्रम सम्पन्न करगे जिसमंे स्वामी स्वयं सहभाग करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद - देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिं...