लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जी ने जनपद देवरिया में एक सार्वजनिक वक्तव्य में प्रदेश की सभी सड़कों को 15 जून 2017 तक गड्ढा मुक्त करने का ऐलान किया था अक्टूबर 18 भी समाप्त होने को है इस प्रकार लगभग 15 महीने का समय बीत जाने के बाद भी सडको के गड्ढों में सुधार तो हुआ नहीं बल्की और गहरे हो गये गड्ढे।यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान राजधानी में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी अपने कार्यालय में कही।
उन्होंन कहा कि प्रदेश में रोजगार नजर नहीं आ रहा है किसान परेशान है परिणाम स्वरूप स्थिति बद से बदतर होती जा रही है ।देश से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2017 में सड़क की बदतर स्थिति के परिणाम स्वरुप 3597 लोग काल के गाल में समा गए जिनमें से प्रदेश के 987 लोगों की मौत हुयी हैं। वास्तविकता यह है कि आतंकवादी घटनाओं में 803 लोगों की जीवन लीला समाप्त हुयी ।जबकि प्रदेश सरकार का दावा प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो चुकी है । वास्तविकता उसके विपरीत है ग्रामीण क्षेत्र की सड़क राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग तक क्षतिग्रस्त अवस्था में है।राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने सरकार के इस झूठ को उजागर करने व जनता को क्षतिग्रस्त वर्गों में छुटकारा दिलाने हेतु आज गड्ढा मुक्त अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यालय में सेल्फी विद गड्ढा अभिनय की सुरूआत करके जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया है। साथ ही अनुरोध है कि यदि किसी भी तरह की सड़क गड्ढा युक्त नजर आए तो उसे व्हाट्सएप नंबर 93196 76173 पर भेज सकते हैं हमारे फेसबुक राष्ट्रीय लोक दल सकते हैं ।
Comments
Post a Comment