Skip to main content

वाणिज्यकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियो ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

लखनऊ-उत्तर उत्तर प्रदेश से उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा अध्यक्ष महामंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों एवं कार्यकारणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश भर में चल रहे 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण करने के लिए वाण्ज्यिकर विभाग मुख्यालय में आज प्रदर्शन और आमसभा का आयोजन किया गया। इस आमसभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ के उप महामंत्री और विभागीय महामंत्री सुरेश यादव ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल कराई जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के प्रति प्रत्येक कर्मचारी एवं पदाधिकारी अपने परिवार एवं बच्चों के लिए एक अहम भूमिका निभाने की जरूरत है क्योंकि आज राज एवं केंद्र की सरकार ने चतु श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी है।जिससे उनके परिवार एवं निचले तबके लोगों के बच्चों को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिल जाती थी वह भी एक सरकार ने छीन लिया है। उन्होंने कहा ऐसे में कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। इस वर्तमान सरकार को वोट के जरिए यह संदेश आ जाना चाहिए कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आने वाले लोकसभा चुनाव र्में कर्मचारी एवं उसका पूरा परिवार उनके खिलाफ वोट करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो माननीय सांसद एवं राज्यसभा सदस्य एवं विधान सभा सदस्य की आवासों का भी घेराव किया जा सकता ह।ै यह पूरे भारतवर्ष में हर राज्य में एकजुट होने की जरूरत है आज हमारे समाज के लिए अनदेखी की जा रही है। जिस पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बराबर यह मांग की जा रही है लेकिन सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए अपनी मांगों के प्रति आंदोलन में भागीदारी को अपनी आवाज को बुलंद करिए। इस गेट सभा को राजकीय वाहन चालक संघ के महामंत्री प्रेम प्रकाश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेता आशुतोष उपाध्यायख् वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, राम कुमार मिश्रा, अवधराम पाल, अजयपाल,आशीष, विनोद आदि ने सम्बोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...