मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति के द्वारा स्टार्टर्स फ्रैंड्स हेल्पिंग हैंड सोसायटी द्वारा संचालित स्ट्रीट स्कूल भोरे नगर भूतेश्वर मथुरा पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए गरीब बच्चों को उनके पढ़ने लिखने का सामान वितरण किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह एडवोकेट शामिल हुए l कार्यक्रम में स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बैठने के लिए फर्श पढ़ने के लिए स्कूल बैग किताब कॉपी रबर पेंसिल खाने के लिए चॉकलेट पेटीज दी गई l इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि हमारी समिति ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए समय-समय पर मदद करती रहती है l
राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने बताया ऐसे ही हर व्यक्ति समाज की सेवा करे तो निश्चित तौर पर देश का विकास होगा साथ ही जो लोग मुख्यधारा से छूट गए हैं वह लोग भी मुख्यधारा में आएंगे l हेल्पिंग हैंड सोसायटी के संयोजक पियूष बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संयोजक रवि बाबा, मनीष दयाल, बृजेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, शिखा बंसल, राजन गुप्ता, अंकिता शर्मा, विक्रम बंसल, भारत अग्रवाल, आरजू शर्मा, अलका, निशांत भार्गव, विशाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment