Skip to main content

आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी में निकाला विरोध मार्च

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील के विरोध में एवं खुदरा व्यापार में बहुराष्ट्रीय   कंपनियों के बढ़ते प्रभाव तथा सिंगल ब्रांड रिटेल में 100% एफडीआई की अनुमति वापस लेने की मांग को लेकर तथा ई कॉमर्स के लिए पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर रिटेल व्यापार के व्यापारियों के लिए नीति बनाने की मांग को लेकर राजधानी में विरोध मार्च निकाला ,विरोध मार्च लालबाग सुपर मार्केट से शुरू होकर नावेल्टी चौराहा नगर निगम होते हुए जीपीओ गांधी प्रतिमा तक गया तथा वहां पर सभा में तब्दील हो गया विरोध मार्च में 1000 से अधिक व्यापारी शामिल हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री से  देश के खुदरा व्यापारियों को बचाने की मांग की तथा वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील रद्द करने की मांग की तथा भारत के परंपरागत व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए व्यापारी नीति बनाने की मांग की इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में देश का रिटेल व्यापारी बहुत परेशान है उनका व्यापार 50% से अधिक घट गया है बहुराष्ट्रीय कंपनियां धीरे-धीरे भारत के व्यापार पर अपना कब्जा जमा रही है।  

 यदि जल्दी ही इसे रोका ना गया तो भारत का व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ जाएगा तथा देश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो जाएगी ,सरकार को व्यापारियों की चिंता करनी होगी व्यापारी अपने हाथों में वालमार्ट गो बैक ,रिटेल में एफडीआई मंजूर नहीं ,सिंगल ब्रांड रिटेल से 100% एफ डी आई कि अनुमति वापस लो ,वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील रद्द करो, इ कॉमर्स के लिए पॉलिसी बनाओ व्यापारियों के लिए व्यापार नीति बने, आयकर की धारा 80 सी में डेढ 1.5   लाख से बढ़ा कर 2.5 लाख की जाए,की तख्तियां हाथों में लिए थे तथा नारे लगा रहे थे विरोध मार्च में व्यापारी नेता संजय गुप्ता, संगठन के  कोषाध्यक्ष मो अफ़ज़ल, महामंत्री शशि कांत शर्मा, नगर वरिष्ठ  महामन्त्री दीपक लंबा,संजय त्रिवेदी, विजय कन्नौजिया, उपद्यक्ष मोहित कपूर,मुस्सबिर अली मांशु,पंकज महाजन,राजीव शुक्ला,इमरान अंसारी,हिमांशु गुप्ता,मनीष पांडे,आरिफ, आर के रावत, सहित भारी संख्या में व्यापारी थे।  

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...