Skip to main content

कीचड़ में रहने को विवश ग्रामीण कच्चे जर्जर मकानों व बिना शौचालय के रहते है ग्रामीण

हरदोई-कोथावां में सबसे बड़ी ग्रामसभा में शुमार जनिगांव के मजरा मालपुर में सरकार की कोई योजना नहीं पहुँची। कच्चे घरों दीवारों के नीचे मरते गरीबों व उनके बच्चों को देखकर भी शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही यहां भी गरीबों के मरने की राह देखी जा रही है, यहां के हालात देखकर ऐसा ही लगता है क्योंकि जर्जर मकानों में छप्पर तीन पन्नी आदि डालकर रह रहे लोगों को को देखने वाला नहीं। सरकार की एक भी योजना का क्रियान्वयन इस गांव में अभी तक देखने को नहीं मिला है चाहें वह स्वच्छता मिशन के तहत साफ सफाई हो या खुले में शौच मुक्त योजना के तहत शौचालय हो सभी ग्रामीण गन्दगी कीचड़ युक्त गलियों बजबजाती कच्ची व रूंधी नालियों में भरी गन्दगी में रहने को विवश है लेकिन शासन प्रशासन इसमें भी भयंकर बीमारी फैलने की रास्ता देख रहा है। गांव की सारी गलियां व सड़कें तो टूटी फूटी जर्जर हैं ही मुख्य मार्ग से मालपुर के पुरवा जाने वाला कच्चा मार्ग की पुलिया भी टूटी पड़ी है व मालपुर के मुख्य मार्ग जलमग्न व कीचड़ युक्त हैं अतरौली रोड से गांव तक आया सड़क मार्ग भी ध्वस्त है जिस पर ना तो गड्ढे भरे गये और न ही मरम्मत कार्य हुआ। गांव में पानी निकास की ड्रेन भी कच्ची होने के साथ मन्दिर मस्जिद के रास्ते भी नहीं बन रहे जबकि हिन्दू मुस्लिम बस्ती में लोग वोट के नाम पर ग्रामीणों को ढगते रहे और विकास के नाम पर ग्रामीणों की हालत कोई देखने वाला नहीं। खम्भों पर मरकरी लाइट न लगने से चारों तरफ अंधेरा रहता जिससे चोरी आदि का खतरा हमेशा बना रहता है। गांव के निकट जलालपुर में सरकारी बोरिंग भी कागजों पर चल रही है जिसके लिए गांव के लोगों ने कई बार सिचाई विभाग को लिखा लेकिन टाल मटोल के चलते कार्यवाही नहीं की जा रही है ग्रामवासी सिंचाई का साधन न होने से खेती नहीं कर पा रहे जिससे ज्यादातर किसान भुखमरी की कगार पर हैं इतना सब होने के बाद भी बार बार राशन कार्डों का खतम किया जाना यूनिट काटना आदि के चलते कोटेदार भी इन्हें राशन नहीं देता और हर बार बार-बार राशन कार्ड बनवाने के नाम पर गरीब मजदूर किसान 300 से 500 रू भुगतने को विवश है। ग्रामीण महिलाओं माया सताना सरबजीत निशा अनीता समीरा सुशीला पूनम सहेली गीता सुंदरी जगदेई सावित्री रामकली कमला संगीता चन्द्रावती जाहिरा कमला खातून रामदेवी फुलकोरा कैलाशा साहीन फरीदा जरीना मुन्नी रेशमा महदेई रिंकी सोनमती नन्ही राममूर्ति बसन्ती शबाना नूरजहां हसीन जहां रुबीना बानो आदि समेत सैंकड़ो ने शासन प्रशासन को समस्याओं की जांच कर लोगों को आवास शौचालय सड़क नाली रास्ता व खम्भों पर मरकरी आदि बनवाये जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...