Skip to main content

अभी नहीं जागा व्यापारी समाज तो रिटेल व्यापार बचाना मुश्किल होगा :संजय गुप्ता

लखनऊ-वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील के विरोध में एवं सिंगल ब्रांड रिटेल में हंड्रेड परसेंट विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति वापस लेने की मांग को लेकर आयोजित 28 सितंबर के भारत व्यापार बंद की राजधानी में व्यापारियों ने तैयारियां तेज कर दी है ।हिंद नगर, एलडीए, आशियाना, निशातगंज, कपूरथला, भूतनाथ, पत्रकार पुरम, विधानसभा रोड ,केंट रोड, उदय गंज , सदर, जूते वाली गली, गड़बड़झाला, मेडिकल कॉलेज, नक्खास ,फूल बाग सहित कई बाज़ारो में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से संपर्क करके "भारत व्यापार बंद" में अपना व्यापार बंद रखने की अपील कर व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नरही, जनपथ मार्केट, हलवासिया, हजरतगंज में व्यापारियों से भारत व्यापार बंद में शामिल होने के लिए व्यापारी नेताओं से संपर्क किया। आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि 27 सितंबर को लखनऊ युवा आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के युवा व्यापारी भारत व्यापार बंद की जागरूकता के लिए निकालेंगे बाइक रैली। 28 सितंबर को हजारों व्यापारी पैदल मार्च निकालकर राजधानी में करेंगे विरोध प्रदर्शन राजधानी के व्यापारी पूरी ताकत से भारत व्यापार बंद में जुटे,मंगलवार को आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर की लगभग 70 बाजारों में अलग-अलग पदयात्राएं निकाली और व्यापारियों से बंदी में शामिल होने की अपील की तथा वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील से होने वाले नुकसान एवं प्रभाव की जानकारी दी, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने हलवासिया मार्केट, हिंद नगर, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, एलडीए, आशियाना, बर्लिंगटन, कैंट रोड,पर व्यापारी नेताओं से संपर्क कर उनसे व्यापारी हितों की रक्षा के लिए भारत व्यापार बंद में शामिल होने की अपील की तथा दुकान दुकान जा कर व्यापारियों से संपर्क किया, संगठन के युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया 27 सितंबर को उदय गंज चौराहे से राजधानी के युवा व्यापारी भारी संख्या में बाइक रैली निकालकर भारत व्यापार बंद के लिए व्यापारियों को जागरूक करेंगे ,संगठन महामंत्री संजय त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया बंदी के दौरान राजधानी के सभी बाजारों के व्यापारी और पदाधिकारी लालबाग सुपर मार्केट से विशाल पैदल मार्च निकालेंगे तथा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देश के रिटेल व्यापार को बचाने की मांग करेंगे एलडीए बाजार के अध्यक्ष अनुराग सिंह ,हिन्द नगर बाजार में अध्यक्ष बलदेव सिंह लाठी, सालेहनगर में धीरज गुप्ता, पत्रकार पुरम में आनंद रस्तोगी , कंचना बिहारी मार्ग पर जितेंद्र टंडन, आर के रावत ,कैंट रोड पर व्यापारी नेता हरजिंदर सिंह और संजय त्रिवेदी, फूल बाग में मोहम्मद काशिफ ,फैज़ाबद रोड पर इकबाल हसन और सोनू अग्रवाल, भूतनाथ पर सुनील विज, नकपूरथला पर संजय कीर्ति, पुरनिया बाजार राकेश गुप्ता, मेडिकल कॉलेज में मोहम्मद राशिद, नक्खास में मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाल कर पदाधिकारियों ने व्यापारियों को भारत बंद में शामिल होने के लिए जागृत किया।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...