Skip to main content

अल्पसंख्यक महिलाओं के नेतृत्व में विकास हेतु कार्यशाला में प्रमाणपत्र वितरण


लखनऊ - शिक्षित समाज के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता किसी भी क़ौम की तामीर व तरक्की    मे महिलाओं  की अहम भूमिका होती है  यह  विचार आज राजधानी लखनऊ के लालबाग मे, "तकनीकी शिक्षा विकास एवं जनकल्याण संस्थान" के तत्वावधान मे "नई रौशनी" कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि आई0 एच0 फारूकी हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील व पूर्व असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल, भारत सरकार ने रखे ।

        मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक महिलाओं  की लीडरशिप को बढावा देने के लिए नई रौशनी स्कीम चलायी जा रही है, इसमे अल्पसंख्यक महिलाओं के सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र मे                 कैसे आगे बढ़े इस विषय पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ साथ  रु 600.00 प्रति लाभार्थी को स्कॉलरशिप भी प्रदान किया गया है ।
कार्यक्रम में डॉ0 आलमीन अली पूर्व सचिव उ0 प्र0 अल्पसंख्यक आयोग ने अल्पसंख्यक समुदाय विशेषकर मुस्लिम लड़कियों में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण 'नई रोशनी' पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया।  जब तक मुस्लिम लड़कियों को उच्च शिक्षित नहीं किया जायेगा तब तक उनमें सही नेतृत्व का विकास नहीं हो सकता उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षित और शिक्षा दोनों दो अलग अलग चीजे हैं आज मुस्लिम लड़कियों को शिक्षित तो कर दिया जाता है परन्तु उन्हें वास्तविक शिक्षा नहीं दी जाती।  आज इस बात की आवश्यकता है कि मुस्लिम लड़कियां भी आईएएस/पीसीएस/आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में आएं। 
इस कार्यक्रम में शफ़ाअत हुसैन निदेशक उ0 प्र0 वफ्क विकास निगम ने विस्तार से अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओ की जानकारी दी और राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र मे कैसे आगे बढे इसके गुर दिये, उन्होंने ये भी बताया कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े जिले में मुस्लिम महिलायें राजनीति में 01 प्रतिशत भी नहीं हैं इसको बढ़ाने की अति आवश्यकता है ।  उन्होने प्रशिक्षण ले रही अल्पसंख्यक महिलाओं के सवालो का जवाब भी दिया ।
अंत में  संस्थान के निदेशक मोहम्मद अनीस ने कहा कि महिलाओं  का शिक्षित होना व सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र मे कदम रखना जरूरी है, जिससे वो घर परिवार व समाज को सही दिशा दे सके इस अवसर पर संस्था के कर्मचारीगण मोहम्मद इरशाद अली, खुशनूर खान, प्रतिभा अवस्थी, रीतिका बल्लानी, सौरभ द्विवेदी¸ सुशील तिवारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे  ।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...