
लखनऊ- एस. आर कॉम्प्लेक्स ,खरगापुर,गोमतीनगर में अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में लखनऊ युवा जिला स्तरीय संगठन का विस्तार एवं सामाजिक चर्चा हुई जिसमें महासभा के युवा जिलाध्यक्ष श्री रवि वर्मा लोधी जी ने जिला, तहसील, ब्लॉक ,पंचायत ,बूथ स्तर की टीम का विस्तार किया जिसमें युवा जिला अध्यक्ष ने लखनऊ के सभी युवाओं को एकजुट होने की बात कही औऱ सामाजिक कुरूतियों को दूर करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग मांगा और आने वाले 2019 के चुनाव में लोधी समाज की संख्या के आधार पर भागेदारी की बात कही , मंच पर जिला महामन्त्री अरविंद लोधी जी,जिला उपाध्यक्ष ,राजेश राजपूत जी ,आशीष राजपूत जी उपस्थित रहे । साथ ही लखनऊ के युवा नगर उपाध्यक्ष अमित लोधी जी को बनाया गया व आशीष लोधी ,अशोक लोधी ,सूरज लोधी आदि को पदाधिकारी नियुक्त किया।

कार्यक्रम में युवा टीम के सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति हुई
सैकड़ो की तादाद में समाज के युवाओं ने कार्यक्रम में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करवायी।
Comments
Post a Comment