Skip to main content

फर्जी गुडवर्क के मामले लिप्त इंस्पेक्टर कैन्ट ने मान्यता प्राप्त पत्रकार को आतंकवादी शब्द से किया सम्मानित

लखनऊ -''उर्दू दैनिक रोजनामा खबरे'' लखनऊ से राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार (मान्यता कार्ड नम्बर -186 ) ,आकाशवाणी लखनऊ में आकस्मिक समाचार सम्पादक और दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ आकस्मिक उर्दू न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत पत्रकार मो ० शाहिद खान ने बताया मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे थाना कैण्ट की इंसपेक्ट रंजना सचान एक एसआई तीन पुलिसकर्मी व सादी वर्दी में कुछ अन्य लोगों ने मेरे घर पर दस्तक दी। मेरे द्वारा दरवाजा खोलते ही सभी लोग धड़धड़ा कर घर के अंदर घुस आए। कैन्ट इंस्पेक्टर कहने लगी कि यहां आतंकवादी आते हैं और आज सुबह भी दो आतंकवादी आए हैं, और कहा कि तुम लोग भी आतंकवादी हो। मेरी पत्नी ने अपनी बात कहने की कोशिश की तो उनको भी बुरी तरह डपट दिया। पत्रकार शाहिद खान के द्वारा राज्य मुख्यालय मान्यताप्राप्त कार्ड दिखाया गया तो इंस्पेक्टर कैंण्ट रंजना सचान ने कहा कि इस कार्ड को हम नहीं मानते हैं। तुम अखबार के सहारे फर्जी काम करते हो और काफी कुछ भला बुरा कहा। अतः पत्रकार और उसके भांजे मोहम्मद इमरान को घर से बाहर ले जाकर ग्रूपिंग फोटो बनाई, यही नहीं इंस्पेक्टर रंजना सचान ने सत्यापन के नाम पर मेरे मान्यता कार्ड आधार कार्ड, मकान के कोर्ट  में जमा होने वाले किराये की रशीद तथा भांजे के आधार कार्ड की भी फोटोकापी जमा करा ली।

               इंस्पेक्टर रंजना सचान हुई थी लाइन हाजिर
 फर्जी गुडवर्क के मामले में दोषी पाई गई सीतापुर महमूदाबाद कोतवाली की इंस्पेक्टर रंजना सचान को एसपी ने किया था लाइन हाजिर , अपर सत्र न्यायाधीश पंचम प्रहलाद टण्डन ने मेन्था आयल चोरी के एक मामले का फर्जी खुलासा किये जाने का दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर व गुडवर्क में शामिल पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश खुली अदालत में दिया था। इसके साथ ही इंस्पेक्टर सहित गुडवर्क में शामिल सभी पुलिस कर्मियों कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही कर एक सप्ताह में अदालत को कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश भी एसपी को दिया था। सीओ महमूदाबाद ने बताया  था कि अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए एसपी ने इंसपेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। राजधानी में सुरक्षित नही पत्रकार पत्रकार का कहना है कि मेरा कुसूर सिर्फ इतना था कि वह मुसलमान होने के साथ ही पठानी सूट पहन रखा था तथा दाढ़ी भी रख रखी थी। इंस्पेक्टर कैंण्ट रंजना सचान के द्वारा मान्यताप्राप्त पत्रकार के साथ की गई अभद्रता से नाराज मान्यताप्राप्त संगठन के पत्रकारो ने प्रमुख सचिव गृह से की शिकायत।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...