हरदोई। सहायक सम्भागीय अधिकारी परिवहन प्रशासन ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग की सेवाओं में ड्राइविंग लाईसेन्स व परमिट को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन व फीस पेमेन्ट की सुविधा उपलब्ध है इसके कार्यालय में सीधे भी आवेदन स्वीकार किये जा रहे है। उन्होने कहा है कि वाहन से संबंधित सभी 24 सेवाये ई-ड्रिस्ट्रिक्ट/ लोकवाणी/ जनसुविधा केन्द्र/ ई-सुविधा केन्द्रों के माध्यम से आम जनमानस आनलाइन करा सकते है।
उन्होने बताया कि वाहन से संबंधित सभी सेवाओं में मैनुअल आवेदन फीस पेमेन्ट की व्यवस्था को समाप्त करते हुए 15 अगस्त 2018 से सिर्फ आनलाइन के माध्यम से ही आवेदन एवं फीस पेमेन्ट मान्य होगा और यह व्यवस्था आम जनमानस के लिए होगी।
एआरटीाओ प्रशासन ने बताया है कि पंजीयन प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति, स्वामित्व हस्तान्तरण, पता परिवर्तन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, हाइपोथिकेशन पृष्ठाकंन, हाइपोथिकेशन निरस्तीकरण, हाइपोथिकेशन जारी रखना, पंजीयन प्रमाण पत्र पार्टिकुलर, नया परमिट, परमिट की द्वितीय प्रति, परमिट नवीनीकरण, अस्थायी परमिट, विशेष परमिट, नेशनल परमिटआल इण्डिया परमिट के/आथराइजेशन का नवीनीकरण,नया शिक्षार्थी लाईसेन्स, नया ड्राइविंग लाईसेन्स,ड्राविंग लाईसेंस की द्वितीय प्रति, ड्राविंग लाईसेन्स नवीनीकरण, पता परिवर्तन, अन्य वाहन वग्र का पृष्ठाकंन, ड्राइविंग लाईसेन्स प्रतिसत्यापन अन्तराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, परिचालक लाईसेन्स एवं परिचालक लाईसेन्स की द्वितीय प्रति के आवेदन आंनलाइन किये जायेगें।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
Comments
Post a Comment