Skip to main content

राजा की अंतिम यात्रा में रो पड़ा बलरामपुर

बलरामपुर- 31 जुलाई उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के राज परिवार के मुखिया राजा धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह की अंतिम शव यात्रा आज नील बाग से निकल कर समूचे नगर में भ्रमण करते हुये राप्ती के तट पर स्थित राजघाट पर पहुंची lघाट पर उनकी अंत्येष्टि वैदिक रीतिरिवाज से सम्पन्न की गयी l शवयात्रा के गमगीन महौल में बलरामपुर व आसपास के क्षेत्रो से शामिल होने आये हजारों दर्शनार्थियों के अश्रु बहते नजर आये l इस मौके पर मौजूद श्रावस्ती के भाजपा सांसद दददन मिश्र ने बताया कि राजा धर्मेन्द्र का पार्थिव शरीर फूलों से सुसज्जित भव्य स्वर्ग रथ पर रखकर नीलबाग से निकालकर नगर भ्रमण के बाद सिटी पैलेस पहुंची l सिटी पैलेस में भींगी पलकों से उनके अंतिम दर्शन के लिये लोगों का तांता लगा रहा l तत्पश्चात पार्थिव शरीर राजघाट ले जाया गया l और राजघाट पर राज परिवार के पूर्वजों की अंत्येष्टि स्थल के समीप उनका अंतिम संस्कार किया गया l राजा के देहावसान के बाद बलरामपुर के सभी वर्गो के परिवारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी इसकी बानगी के तौर पर बलरामपुर के बाजार और अधिकांश विद्यालय बंद रहे l राजा के पार्थिव शरीर के दर्शन करने वालों की भारी भीड़ को देखते हुये पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे l गौर तलब है कि राजा धर्मेन्द्र की बलरामपुर के वाशिंदों के लिये शिक्षा , स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा में अत्यधिक भागीदारी बनी रहने के कारण लोगों में उनकी लोकप्रियता अतुलनीय रही l इसी वजह से राजा के देहांत पर प्रत्येक व्यक्ति शोक में डूबकर रो पड़ा l गौर तलब है कि रविवार को लखनऊ में राजा धर्मेन्द्र की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया था l

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...