(सवांददाता -अशोक सिंह ,सुधीर वर्मा)
लखनऊ 30 जुलाई । कर्मचारी संयुक्त संघ राजकीय निर्माण निगम द्वारा आज सोमवार को अपने सात सूत्री माँगो को लेकर राज्य मुख्यालय विभूति खण्ड गोमती नगर मेँ धरना प्रदर्शन किया गया संयुक्त संघ के संयोजक उमाकांत जी ने बताया कि सातवां वेतन मान अभीतक लागू नहीं हुआ न ही 1 जनवरी 2017 डी ए मिला।कुछ कर्मचारियों के वेतन निर्धारण 1-1 -2006 से होने चाहिए थे किन्तु इन कर्मचारियों का वेतन निर्धारण 7- 12- 2010 से किया गया इसे छठवां वेतन मान से होना चाहिए था ।उमाकांत ने कहा कि विभाग के अधिकारी अनावश्यक कर्मचारी नियुक्त कर रहे है ।
भारी बारिश के बावजूद सैकड़ो कर्मचारी आज धरने पर रहे परंतु प्रबन्ध तंत्र की तानशाही अभी भी व्याप्त हैं।
उन्होंन कहा कि अगर हमरि माँगो को पूरा नहीं किया गया तो ये आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।धरने में ए के गोस्वामी, इश्हाक अली ,बिमलेश कुमार , एस सी अग्निहोत्री माखन लाल सुरेश चंद्र रविन्द्र पाण्डेय पारस राम यादव ओम प्रकाश कृष्णा पाल सभी कार्य समिति समात विशिष्ट सदस्य महावीर यादव रज्जन लाल भजन लाल समोध सिंह समेत सैकड़ो कर्मचारी धरने में उपस्थित हुए ।
Comments
Post a Comment