Skip to main content

संजय दत्त के बर्थडे पर फिल्‍म 'भूमि 'की टीम ने दिया स्‍पेशल गिफ्ट


 नई दिल्‍ली: बॉलीवुड के 'मुन्ना भाई' संजय दत्त आज (29 जुलाई) 58 साल के हो गए हैं और ऐसे में उनके परिवार, दोस्‍तों से लेकर उनके फैन्‍स तक उनका जन्‍मदिन मना रहे हैं. फिल्‍मों में चमकने, जेल जाने और इसके बाद एक बार फिर फिल्‍मों में आने की तैयारी में लगे संजय दत्‍त 58 साल के हो गए हैं. 5 साल की सजा काटने से 8 महीने पहले रिहा हुए संजय दत्त अब जल्‍द ही फिल्‍म 'भूमि' से अपना कमबैक करने वाले हैं. ऐसे में इस फिल्‍म की टीम ने संजय दत्‍त के बर्थ डे पर इस फिल्‍म का दूसरा पोस्टर शेयर‍ किया है. कुछ दिन पहले सामने आए इस फिल्‍म के पोस्‍टर में संजय की झलक तो नजर आ रही थी लेकिन उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा था. लेकिन शनिवार को जारी इस पोस्‍टर में संजय दत्‍त मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं. पोस्‍टर में संजय दत्‍त का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा था. ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने इस फिल्‍म का पोस्‍टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आप भी देखें इस फिल्‍म का यह नया पोस्‍टर.
  जीवनी संजय दत्त- आइये जानिए कुछ बाते मशहूर अभिनेता के बारे 
 हिन्दी सिनेमा में अपने कार्योे की वजह से जाने जाते हैं। वह एक मशहूर अभिनेता और निर्माता हैं। लोग उन्हें प्यार से संजू बाबा, डेडली दत्त, मुन्ना भाई भी कहकर पुकारते हैं। वे पालिटिक्स में भी कुछ समय के लिए अपना हाथ आजमा चुके हैं लेकिन 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट की वजह से वे खासे चर्चा में रहे हैं। उन पर आरोप है कि उस दौरान उन्होंने अपनी आत्मरक्षा के लिए गैर कानूनी तरीके से अपने पास हथियार रखे। उन्होंने लगभग हर शैली की फिल्मों में काम किया है चाहे वह एक्शन फिल्म हो, या काॅमेडी फिल्म हो या रोमांस हो। संजय दत्त के ‘चलने’ के अंदाज के आज भी लाखों दीवाने हैं।
पृष्ठभूमि-
संजय दत्त का जन्म मशहूर फिल्म एक्टर्स सुनील दत्त और नरगिस के घर हुआ था। उनके पिता सुनील दत्त और उनकी मां नरगिस ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्रªी में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।  
शादी-
उनकी पहली शादी रिचा शर्मा से हुई थी लेकिन ब्रेन ट्यूमर होने की वजह से 1996 में उनका देहांत हो गया। इस शादी से उनकी एक लड़की हुई जिसका नाम त्रिशाला है और वह अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ यू.एस. में रह रही है। इसके बाद संजय ने रिया पिल्लई से शादी रचाई लेकिन उनसे उनका तलाक हो गया। फिर 2008 में गोवा में संजय ने मान्यता से शादी कर ली और 21 अक्टूबर 2010 को वे जुड़वा बच्चों के पिता बन गए। लड़के का नाम शहरान और लड़की का नाम इकरा है।
( फ़ाइल फ़ोटो )

कैरियर-
संजय दत्त का कैरियर बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा है। 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के कारण उन्हें कई बार जेल के चक्कर काटने पड़े। इस वजह से उनको अपने फिल्मी करियर में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाल कलाकार के रूप में संजय पहली बार फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में दिखाई दिए लेकिन मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘राॅकी’ थी जो कि उस समय की सुपरहिट फिल्म रही। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और लगभग हर अच्छे अभिनेता के साथ काम किया लेकिन फिल्म ‘खलनायक’ में निभाया गया उनका ‘बल्लू’ का किरदार आज भी सभी के ज़ेहन में ताजा है। फिल्म ‘वास्तव’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...