मथुरा-आज नवचेतन एक आवाह्न मथुरा की टीम ने जय गुरुदेव मंदिर के पास बने वृद्धा आश्रम में पहुंच कर वृक्षारोपण किया गया l इस अवसर पर आश्रम में नवचेतना एक आवाह् की टीम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही बुजुर्गों का हालचाल जाना इस दौरान वृद्धजनों के साथ गाना और बजाने बुजुर्गों ने सभी का मन मोह लिया इस तरह के आयोजन आगे भी करने का बुजुर्गों ने आग्रह किया इस कार्यक्रम में सभी बुजुर्ग पुरुष वा स्त्रियों दोनों ने मनमोहक प्रस्तुति दी नवचेतना की अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा ने कहा हमारी संस्था ऐसे ही लोगों की मदद करने के साथ सामाजिक कार्य करती है।
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहां असली सेवा ऐसे ही लोगों की सेवा करने में है इसलिए समाज के हर वर्ग को ऐसे बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा के समाज के हर व्यक्ति को ऐसे बुजुर्ग लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए । जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के संयोजक सतीश शर्मा ने का समाज के हर तबके के लोगों को बुजुर्ग लोगों की सेवा आगे बढ़कर होकर करनी चाहिए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल कहां हम जब भी मौका मिलेगा समाज के अन्य लोगों को भी इस वृद्धा आश्रम से जुड़ेंगे।
इस अवसर पर नरेंद्र गौतम संदीप कुलश्रेष्ठ राजीव शर्मा राजकुमार भार्गव श्रीमती सुनीता भार्गव श्रीमती क्षमा भार्गव दीपाली,माला दुवे, जितेन्द्र शर्मा,दिनेश यादव, राहुल आदि लोग शामिल थेे.l फोटो परिचय :चेतन एक आवाह्न द्वारा आयोजित वृक्षारोपण में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा सतीश शर्मा विनोद दीक्षित मनीष दयाल सुरेंद्रर शर्मा बसंती देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment