Skip to main content

MY NATION NEWS कानपुर बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग रोकने के लिए केडीए ने एक अनोखी पहल-सुधीर वर्मा

कानपुर: शहर में केडीए अभियंताओं और कर्मचारियों की मिलीभगत से बन रहे अवैध फ्लैट व बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग रोकने के लिए केडीए ने एक अनोखी पहल की है। अब वह फ्लैट व भूखंड खरीदारों से ही जासूसी कराने की तैयारी कर रहा है।कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले केडीए शहरवासियों को सलाह दे रहा है कि नक्शा स्वीकृत है या नहीं ये जरूर देख लें। इससे प्राधिकरण को पता चल जाएगा कि कौन सी बिल्डिंग अवैध है और उस पर कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही अवैध बिल्डिंग बनाने वाले अभियंता व कर्मचारी भी बेनकाब होंगे। तमाम लोग बिना जानकारी किए अपनी गाढ़ी कमाई आशियाना खरीदने में लगा देते हैं और बाद में पता चलता है कि नक्शा पास ही नहीं है। अवैध फ्लैट और अविकसित क्षेत्रों में बिना लेआउट के प्लाटिंग करने वालों को घेरने के लिए केडीए उपाध्यक्ष सौम्या अग्रवाल ने चक्रव्यूह तैयार किया है। क्षेत्र में सार्वजिनक सूचना और बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह संपत्ति खरीदने से पहले केडीए के भवन अनुभाग में संपत्ति का नक्शा पास है या नहीं, इसकी जांच जरूर कर लें। अवैध बनी इमारतों व प्लाटिंग पर उप्र नगर योजना व विकास प्राधिकरण 1973 के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। केडीए उपाध्यक्ष ने अफसरों को आदेश दिए हैं कि सार्वजनिक सूचना व बोर्ड लगाकर जनता को जागरूक करें।



 कानपूर विकास प्राधिकरण 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...