भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यहां पर 31 राज्य हैं, जिनमें 2 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुदुचेरी भी शामिल हैं. इन राज्यों में कुल 4120 विधायक हैं. प्रत्येक राज्य में विधानसभा के लिए विधायकों को चुना जाता है. इनके लिए हर राज्य में हर साल 1 करोड़ से लेकर 4 करोड़ रुपये तक का विधायक फंड जारी किया जाता है. बता दें कि ये फंड यह हर राज्य में अलग-अलग होता है.ये तो आप जानते ही होंगे कि हर विधायक को फंड के अलावा हर महीने एक निश्चित सैलरी भी दी जाती है. यह सैलरी भी अलग-अलग राज्य में अलग-अलग है. पूरे में सबसे ज्यादा सैलरी की बात करें तो लेलंगाना राज्य में सबसे ज्यादा सैलरी 2.5 लाख रुपये प्रति माह हर विधायक को दी जाती है. वहीं त्रिपुरा में सबसे कम सैलरी 34000 रुपये एक विधायक को दी जाती है.
आपको हम बता रहे हैं कि भारत के किस राज्य में विधायकों की कितनी सैलरी है:
राज्य विधायक की सैलरी एवं भत्ते
1. तेलंगाना 2.50 लाख
2. दिल्ली 2.10 लाख
3. उत्तर प्रदेश 1.87 लाख
4. महाराष्ट्र 1.70 लाख
5. जम्मू & कश्मीर 1.60 लाख
6. उत्तराखंड 1.60 लाख
7. आन्ध्र प्रदेश 1.30 लाख
8. हिमाचल प्रदेश 1.25 लाख
9. राजस्थान 1.25 लाख
10. गोवा 1.17 लाख
11. हरियाणा 1.15 लाख
12. पंजाब 1.14 लाख
13. झारखण्ड 1.11 लाख
14. मध्य प्रदेश 1.10 लाख
15. छत्तीसगढ़ 1.10 लाख
16. बिहार 1.14 लाख
17. पश्चिम बंगाल 1.13 लाख
18. तमिलनाडु 1.05 लाख
19. कर्नाटक 98 हजार
20. सिक्किम 86.5 हजार
21. केरल 70 हजार
22. गुजरात 65 हजार
23. ओडिशा 62 हजार
24. मेघालय 59 हजार
25. पुदुचेरी 50 हजार
26. अरुणाचल प्रदेश 49 हजार
27. मिजोरम 47 हजार
28. असम 42 हजार
29. मणिपुर 37 हजार
30. नागालैंड 36 हजार
31. त्रिपुरा 34 हजार
सैलरी के अलावा ये सुविधाएं एक विधायक को दी जाती हैं-
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर एक विधायक को विधायक निधि के रूप में 5 साल के अन्दर 7.5 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा विधायक को वेतन के रूप में 75 हजार रुपया महीना, 24 हजार रुपये डीजल खर्च के लिए साथ ही 6000 रुपये पर्सनल असिस्टेंट रखने के लिए दिए जाते हैं. इसके अलावा उन्हें मोबाइल के खर्च के तौर पर 6000 रुपये दिए जाते हैं, साथ ही इलाज खर्च के लिए 6000 रुपये भी मिलते हैं. इन सुविधाओं के साथ ही उन्हें सरकारी आवास में रहने, खाने पीने, अपने क्षेत्र में आने-जाने के लिए अलग से खर्च दिया जाता है. अगर इन सभी चीजों को मिला दिया जाए तो एक विधायक को हर महीने कुल 1.87 लाख रुपये मिलते हैं.

Comments
Post a Comment