Skip to main content

पीलीभीत पहले शौचालय का पैसा भिजवाया और अब नोटिस

पीलीभीत: जनपद की बरखेड़ा ब्लाक अक्सर किसी न किसी वजह सुर्ख़ियों में बना रहता है। कभी शौचालय न बनना तो कभी अपात्रों को शौचालय का लाभ दे देना, यह इस ब्लाक की आम बात है। ताजा मामला ब्लाक के ग्राम पंचायत अमखेड़ा का है, जहां पर अपात्रों को शौचालय का पैसा उनके खातों में बगैर शौचालय वने ही भिजवा दिया गया और पात्रों के साथ धोखा कर दिया गया।
गौरतलब है कि देश में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत गांव-गांव गरीबों के शौचालय बनवाये जा रहे हैं परन्तु कुछ अधिकारियों की लापरवाही व निरंकुशता के चलते सरकार की योजना को पलीता भी लगता हुआ भी देखने को मिल रहा है और लक्ष्य पूरा करने के लिए अपात्रों के खातों में शौचालय का दस-दस हजार रुपया भिजवाने का मामला सामने आया है। जिनके शौचालय पहले से बने थें, उन्हें इसका लाभ मिला था। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों की शिकायत पर जब डीपीआरओ ने गांव का निरीक्षण किया तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल सर्वे करने वाले सफाईकर्मचारी को सस्पैंड कर दिया गया।
इस संबंध में डीपीआरओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर गांव की जांच की गई तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और प्रधान सचिव को नोटिस जारी कर पंद्रह दिन के अन्दर जवाब देने के लिए कहा गया है, जिसके बाद सम्बंधित लोगो पर कार्रवाई तय की जायेगी। साथ ही इस तरह से लाभ लेने वालों को भी नोटिस दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...