Skip to main content

MY NATION NEWS गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर में कानपुर चिड़ियाघर से एक जोड़ी रायल बंगाल टाइगर लाया जाएगा-सुधीर वर्मा (ब्यूरो प्रमुख) उत्तर प्रदेश


गोरखपुर-मुख्यमंत्री योगी के गृह जनपद की तश्वीर धीरे-धीरे बदलती जा रही है। सीएम का गृह जनपद होने की वजह से अधिकारियों द्वारा काम में भी तेजी साफ़ दिखाई दे रही है। एक के बाद एक योजनाए शहर में आई हैं, जिनका तेजी से काम किया जा रहा है। इन्ही में से एक व पुराण प्रोजेक्ट गोरखपुर शहर में चिड़ियाघर का भी है। चिड़ियाघर को लेकर भी तेजी से कार्यों को संचालित किया जा रहा है। शहर स्थित इस चिड़ियाघर में शेर लाने की मंजूरी तो फिलहाल नहीं मिली, लेकिन देशभर में बंगाल टाइगरों की संख्या में लगातार गिरावट आने के बावजूद गोरखपुर में बन रहे चिड़ियाघर में इसे लाने की तैयारी शुरु कर दी गई है।
आपको बता दें कि गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर में कानपुर चिड़ियाघर से एक जोड़ी रायल बंगाल टाइगर लाया जाएगा। इसके यहां आने से एक ओर जहां चिड़ियाघर की शोभा में जहां चार चांद लगेगा वहीं इसकी दहाड़ एक किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। ज्ञात हो कि रायल बंगाल टाइगर जब दहाड़ता है तो उसकी दहाड़ एक किलोमीटर तक सुनाई देती है। चिड़ियाघर में जब एक जोड़ी बंगाल टाइगर दहाड़ेंगे तो उस क्षेत्र के आसपास के लोग उसकी दहाड़ आराम से सुन सकेंगे। बंगाल टाइगर की औसत आयू 11 साल की होती है। बंगाल रॉयल टाइगर की संख्या पूरे देश में 329 मात्र ही है। यह एक दिन में पांच किलो मांस खाते हैं। यह भी बता दें कि पुरे विश्व में रायल बंगाल टाइगर सर्वाधिक आकर्षक और लोकप्रिय है। हालांकि गोरखपुर चिड़ियाघर में गिर में पाया जाने वाला एसियाटिक बब्बर शेर लाने की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति न मिलने से जिला प्रशासन ने दोबारा से शेर के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा है। फिलहाल चिड़ियाघर में आने वाले 200 जानवरों में शेर शामिल नहीं है।


Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...