Skip to main content

MY NATION NEWS वाराणसी-आबकारी विभाग ने छापा मार किया 50 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 महिलाओं को गिरफ्तार

वाराणसी - चौबेपु थाना अंतर्गत परानापुर कंजड़ बस्ती में छापा मारकर आबकारी विभाग ने  25 कुंतल लहन,50 लीटर कच्ची शराब के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान 10 भट्ठियां मौके पर ही तोड़ डाली गयीं।एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिया गया।
कानपुर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन, आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है।जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षण आलोक कुमार सिंह व अभय सिंह ने आबकारी के हेड कांस्टेबल अशोक प्रजापति,रूपेंद्र श्रीवास्तव,योगेश नरेंद्र अवस्थी के साथ टीम बनाकर शोमवार को दोपहर में चौबेपुर के परानापुर कंजड़ बस्ती में कादीपुर रेलवे स्टेशन के सामने छापा मारा इस दौरान आबकारी टीम की गाड़ी देखते ही शराब बनाने एवं खरीदने वाले भाग खड़े हुए।टीम ने चार महिलाओ को पकड़ लिया।मोके से कई जगहों से सफेद पन्नी एवं डिब्बे में रखा लगभग 50 लीटर कच्ची देशी शराब जमीन पर उड़ेल दिया।एक दर्जन से अधिक धधक रही भठ्ठियों को नष्ट कर दिया। प्लास्टिक के बड़े बड़े थैले में भरकर जमीन में दबाए गये 25 कुंतल से अधिक लहन के थैले  फाड़कर  लहन पानी मौके पर बहकर नष्ट कर दिया गया।आबकारी निरीक्षण अभय सिंह ने बताया गिरफ्तार की गयी महिलाओ को चेतावनी दे कर मौके पर जमानत दे दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...