Skip to main content

बाबा रामदेव ने लॉन्च किया सिम कार्ड, 144 रुपए में 2GB डेटा के साथ इंश्योरेंस भी

नई दिल्ली :- योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने पहले औषधि, फिर खाने पीने की चीजें और फिर कॉस्मेटिक बनाना शुरू कर दिया। पतंजलि ने अपने प्रोडक्ट के दम पर बड़ी बड़ी कंपनियों को कड़ी चुनौती दी है। अब पतंजलि ने टेलिकॉम सेक्टर में भी दस्तक दे दी है। जी हां बाबा रामदेव ने पंतजलि सिम लॉन्च किया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के साथ मिलकर पतंजलि ने सिम कार्ड लॉन्च किया है। इस सिम कार्ड को लेने के बाद आपको रोजाना 2जीबी डेटा के साथ-साथ जीवन बीमा और इंश्योरेंस भी मिलेगा।

पतंजलि सिम हुआ लॉन्च

बाबा रामदेव (NKB) की कंपनी पतंजलि ने टेलिकॉम सेक्टर में दस्तक दे दी है। रविवार को एक इवेंट में बाबा रामदेव ने इस सिम कार्ड को लॉन्च किया है। बीएसएनएल के साथ मिलकर पतंजलि ने इस सिम कार्ड को पेश किया है, जिसे 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' का नाम दिया गया है।

डेटा के साथ-साथ इंश्योरेंस भी

पतंजलि के इस 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' को लेने के लिए आपको 144 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि इसके बदले आपको कमाल के ऑफर मिल रहे है। इस सिम कार्ड को लेने के बाद आपको इसे 144 रुपएअ का रिचार्ज करवाना होगा। 144 रुपए के रिचार्ज पर आपको रोजाना 2GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं आपको इस सिम कार्ड को लेने पर लाइफ इंश्योरेंस भी मिल रहा है।

पतंजलि प्रोडक्ट्स पर 10% का डिस्काउंट

इस सिम कार्ड को लेने पर आपको पतंजलि प्रोडक्ट्स पर 10% की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा इस सिम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 2.5 लाख रुपए का मेडिकल इंश्योरेंस और 5 लाख का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि ये सिम कार्ड फिलहाल पतंजलि के कर्मचारियों के लिए हैं। पतंजलि के कर्मचारी सिर्फ अपना आईडी कार्ड दिखाकर इस सिम को ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...